एसएसपी आवास के 50 मीटर दूर सेवा केंद्र में रात को चोरी

खन्ना शहर में असामाजिक तत्वों व अपराधियों को अब पुलिस का भी खोफ नहीं रहा है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 21 Jan 2021 06:46 PM (IST) Updated:Thu, 21 Jan 2021 06:46 PM (IST)
एसएसपी आवास के 50 मीटर दूर सेवा केंद्र में रात को चोरी
एसएसपी आवास के 50 मीटर दूर सेवा केंद्र में रात को चोरी

जागरण संवाददाता, खन्ना : खन्ना शहर में असामाजिक तत्वों व अपराधियों को अब पुलिस का भी खोफ नहीं रहा है। शायद यही कारण है कि खन्ना के एसएसपी के आवास के लगभग 50 मीटर दूरी पर बने सेवा केंद्र को ही चोरों ने बुधवार की रात निशाना बनाया। चोरी का पता वीरवार की सुबह चला।

सेवा केंद्र खन्ना के एसएसपी आवास के लगभग 50 मीटर दूर है। वहीं तहसील कांपलेक्स और अदालत भी बिल्कुल करीब है। सेवा केंद्र के इंचार्ज मनवीर सिंह ने बताया कि वह बुधवार की शाम 5 बजे सेवा केंद्र बंद करके चले गए थे। वीरवार सुबह 8.25 पर चौकीदार का फोन आया था कि सेवा केंद्र के ताले टूटे हैं। जब उन्होंने आकर देखा तो तो सेवा केंद्र का मुख्य दरवाजा टूटा हुा था और अंदर सामान बिखरा पड़ा था। कमरे में से चार कंप्यूटर एलईडी और आधार किटें गायब थीं। इसके साथ ही रिकार्ड के साथ छेड़छाड़ की गई थी। अंदर लगे सीसीटीवी की डीवीआर की भी तोड़फोड़ की हुई थी।

थाना सिटी -1 थाना के प्रमुख आकाश दत्त पुलिस पार्टी समेत पहुंचे। उन्होंने वारदात की जांच शुरू कर दी है। पुलिस इलाके में लगे सीसीटीवी की जांच कर रही है।

chat bot
आपका साथी