ऊंची आवाज में गीत चलाने पर रोका तो की पिटाई

ट्रैक्टर पर ऊंची आवा•ा में चलते गीतों का विरोध करने पर मारपीट करने के आरोप में पुलिस ने केस दर्ज किया है। इस मामले में गांव रहोण के एक व्यक्ति के घर पर हमला कर मारपीट की गई। थाना सिटी एक की पुलिस

By JagranEdited By: Publish:Fri, 22 Oct 2021 08:12 PM (IST) Updated:Fri, 22 Oct 2021 08:12 PM (IST)
ऊंची आवाज में गीत चलाने पर रोका तो की पिटाई
ऊंची आवाज में गीत चलाने पर रोका तो की पिटाई

जागरण संवाददाता, खन्ना : ट्रैक्टर पर ऊंची आवा•ा में चलते गीतों का विरोध करने पर मारपीट करने के आरोप में पुलिस ने केस दर्ज किया है। इस मामले में गांव रहोण के एक व्यक्ति के घर पर हमला कर मारपीट की गई। थाना सिटी एक की पुलिस की तरफ से इस मामले में छह व्यक्तियों को नाम•ाद किया गया है।

पुलिस के पास दर्ज कराई रिपोर्ट में अमरीक सिंह निवासी वार्ड नंबर एक, रहोण ने बताया कि राजदीप सिंह, कुलबीर सिंह, कीना, बिट्टू, मनदीप सिंह और सिम्मू ने सतनाम सिंह निवासी रहौण से •ामीन ठेके पर ले रखी थी। रात करीब नौ बजे वह अपने खेतों की जोताई कर कर रहे थे और अपने ट्रैक्टर पर ऊंची आवाज में स्पीकर पर गाने लगा रखे थे। जब अमरीक सिंह और उसके पिता केसर सिंह ने इसका विरोध किया तो इन लोगों ने गाली गलौच शुरू कर दी। जातिसूचक शब्द भी बोले। अमरीक सिंह ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस के आने पर वे अपने घरों को चले गए। कुछ देर बाद 5-6 गाड़ियों में करीब 20-25 व्यक्ति हथियारों के साथ लैस हो कर आए और अमरीक सिंह के घर पर हमला कर दिया। इनमें से छह लोगों को उन्होंने पहचान लिया। हमलावरों ने उनके घर पर ईटें बरसाईं। शिकायतकर्ता व उसके पिता को चोटें भी आई। पुलिस अब आरोपितों की तलाश कर रही है।

chat bot
आपका साथी