मुख्तार अंसारी का बचाव करने की शिवसेना ने की निदा

मौर्या ने पंजाब सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि मुख्तार अंसारी जैसे गैंगस्टर पर यूपी में हत्या डकैती और फिरौती के कई मामले दर्ज है। यूपी सरकार उसे सजा दिलाने की कोशिश कर रही है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 07 Mar 2021 06:44 AM (IST) Updated:Sun, 07 Mar 2021 06:44 AM (IST)
मुख्तार अंसारी का बचाव करने की शिवसेना ने की निदा
मुख्तार अंसारी का बचाव करने की शिवसेना ने की निदा

जागरण संवाददाता, खन्ना : पंजाब सरकार द्वारा मुख्तार अंसारी की मदद करने व उसका बचाव करने की शिवसेना पंजाब ने निंदा की है। इस संबंधी हुई पार्टी की बैठक में प्रदेश उप प्रधान अवतार मौर्या, प्रदेश सचिव ललित शर्मा, जिला सचिव सुरेश कुमार, जिला चेयरमैन हनुमान मिश्रा, सिटी प्रधान जतिदर नारंग मौजूद थे।

मौर्या ने पंजाब सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि मुख्तार अंसारी जैसे गैंगस्टर पर यूपी में हत्या, डकैती और फिरौती के कई मामले दर्ज है। यूपी सरकार उसे सजा दिलाने की कोशिश कर रही है। उसके विपरीत मुख्तार अंसारी पंजाब की जेल में बंद है और पंजाब में कांग्रेस सरकार उसे पूरी मदद दे रही है। उन्होंने कहा कि कैप्टन सरकार ने दिखावे के लिए उसे रोपड़ जेल में बंद कराया और उसे सारी सुख-सुविधा दी जा रही है।

chat bot
आपका साथी