सात अक्टूबर से शुरू होगा श्री रामलीला का मंचन

प्रभु श्री रामलीला कमेटी के सदस्यों की एक बैठक गोल्डन ग्रेन क्लब में संस्था के अध्यक्ष सुबोध मित्तल की अगुआई में हुई। इसमें सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से फैसला किया कि खन्ना शहर में श्री राम लीला का मंचन 7 से 14 अक्टूबर तक किया जाएगा।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 24 Sep 2021 08:17 PM (IST) Updated:Fri, 24 Sep 2021 08:17 PM (IST)
सात अक्टूबर से शुरू होगा श्री रामलीला का मंचन
सात अक्टूबर से शुरू होगा श्री रामलीला का मंचन

जागरण संवाददाता, खन्ना : प्रभु श्री रामलीला कमेटी के सदस्यों की एक बैठक गोल्डन ग्रेन क्लब में संस्था के अध्यक्ष सुबोध मित्तल की अगुआई में हुई। इसमें सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से फैसला किया कि खन्ना शहर में श्री राम लीला का मंचन 7 से 14 अक्टूबर तक किया जाएगा। इस दौरान बच्चों से श्री रामायण संबंधी सवाल पूछे जाएंगे और सही उत्तर देने वाले बच्चों को इनाम दिए जाएंगे। रोजाना हिस्सा के लिए एक बंपर इनाम भी निकाला जाएगा।

पदाधिकारियों ने बताया कि इस बार वृंदावन धाम से बहुत ही अच्छे कलाकार खन्ना शहर में पावन श्री रामलीला मंचन के लिए आ रहे हैं। श्री रामलीला देखने वाली संगत के लिए लंगर का प्रबंध भी किया जाएगा। सरकार की तरफ से कोविड-19 की गाइडलाइन को देखते हुए सभी पुख्ता प्रबंध किए जाएंगे इस मौके संस्था के अध्यक्ष सुबोध मित्तल, उपाध्यक्ष रविदर कुमार रवि, अजय मित्तल, रजेश कुमार, राजन दत्त, महासचिव कमल कपूर, शंकर गोयल, डॉ राहुल शुक्ला, राहुल गर्ग बावा, मुनीष हांडा, अश्वनी गोयल, मनीष अग्रवाल, सुरिदर मान, जितेंद्र निखिल जुगनू, एडवोकेट रुपेश भारद्वाज आदि सदस्य मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी