गुलजार में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर करवाए मुकाबले

गुलजार ग्रुप आफ इंस्टीट्यूट्स खन्ना की ओर से राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर कार्यक्रम करवाया गया। इस दौरान विद्यार्थियों में विज्ञान पर आधारित मुकाबले करवाए गए।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 02 Mar 2021 08:10 PM (IST) Updated:Tue, 02 Mar 2021 08:10 PM (IST)
गुलजार में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर करवाए मुकाबले
गुलजार में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर करवाए मुकाबले

जागरण संवाददाता, खन्ना : गुलजार ग्रुप आफ इंस्टीट्यूट्स खन्ना की ओर से राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर कार्यक्रम करवाया गया। इस दौरान विद्यार्थियों में विज्ञान पर आधारित मुकाबले करवाए गए। इनमें साइंस के रोबोटिक्स के माडलों के मुकाबले, पेंटिग, पोस्टर मेकिग व विभिन्न प्रोजेक्टों के मुकाबले शामिल हैं। इसके साथ ही छात्रों के लेन गेमिग मुकाबले भी करवाए गए।

मुकाबलों में विजयी रहने वाले छात्रों को इनाम वितरित करते हुए चेयरमैन गुरचरण सिंह ने कहा कि साइंस हमारे जीवन का अहम अंग बन गई है। उन्होंने बताया कि साइंस दिवस सर चंद्रा वेंकेटरमन की याद में मनाया जाता है। उन्हें नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।

चेयरमैन गुरचरण सिंह ने विद्यार्थियों द्वारा बनाए साइंस के विभिन्न प्रोजेक्टों की प्रशंसा करते हुए कहा कि आज के छात्र ही कल के वैज्ञानिक बन सकते हैं। एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर गुरकीरत सिंह ने विजयी विद्यार्थियों को बधाई दी।

chat bot
आपका साथी