सब्जी मंडी रेहड़ी यूनियन के प्रधान बने सतपाल
मार्केट कमेटी के अधीन शहर के विभिन्न इलाकों में लगने वाली किसान मंडियों के रेहड़ी वालों की समस्या का हल करने के लिए सब्जी मंडी रेहड़ी यूनियन का चुनाव किसान मंडी यूनियन खन्ना के प्रधान अवतार सिंह माजरा की अध्यक्षता में हुई।
जागरण संवाददाता, खन्ना : मार्केट कमेटी के अधीन शहर के विभिन्न इलाकों में लगने वाली किसान मंडियों के रेहड़ी वालों की समस्या का हल करने के लिए सब्जी मंडी रेहड़ी यूनियन का चुनाव किसान मंडी यूनियन खन्ना के प्रधान अवतार सिंह माजरा की अध्यक्षता में हुई। इस दौरान सर्वसम्मति से सतपाल को सब्जी मंडी रेहड़ी यूनियन का प्रधान चुन लिया गया। सदस्यों ने सतपाल को सिरोपा पहना कर सम्मानित किया। सतपाल ने कहा कि रेहड़ी वालों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर हल कराया जाएगा। मंडियों में किसी तरह की स्नैचिग की घटना से बचने के लिए पुलिस सुरक्षा बढ़ाने की जरूरत है। इसके लिए जल्द ही एक वफद एसएसपी खन्ना से मिलेगा। इस अवसर पर गुरपाल सिंह गोह, रण सिंह सेह, पूरण चंद, नेवा राम लखिया, तेजिदर पाल, जगदीश कुमार निक्कू, रामू, राज कुमार, दलीप कुमार, नन्नू, धरमवीर, अजायब सिंह, ब्रजेश कुमार, कमल सिंह, देवा नंद भी मौजूद रहे।