नामदेव भवन में संक्रांति पर कराया धार्मिक समारोह

शहर के नामदेव भवन में माघ माह की संक्रांति पर धार्मिक समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान सहज पाठ के भोग डाले गए।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 15 Jan 2021 06:12 PM (IST) Updated:Fri, 15 Jan 2021 06:12 PM (IST)
नामदेव भवन में संक्रांति पर कराया धार्मिक समारोह
नामदेव भवन में संक्रांति पर कराया धार्मिक समारोह

जागरण संवाददाता, खन्ना : शहर के नामदेव भवन में माघ माह की संक्रांति पर धार्मिक समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान सहज पाठ के भोग डाले गए। हजूरी रागी भाई अमरीक सिंह जी मादपुरी के जत्थे ने गुरबाणी का मनोहर कीर्तन कर संगत को निहाल किया।

हेड ग्रंथी भाई गुरशरण सिंह ने सरबत के भले की अरदास के बाद बरामाह की कथा सुनाई। अंत में गुरू का लंगर भी बांटा गया। इस अवसर पर प्रधान करनजीत सिंह, सरपरस्त दर्शन सिंह, महासचिव दविंदर सिंह तग्गड़, अमरजीत सिंह औलख, खुशकरण सिंह, दविंदर सिंह मोहल, रणजीत सिंह, जरनैल सिंह तग्गड़, डा. हरभजन सिंह, मनदीप सिंह मरजारा, मनी सिंह, गिरदर्शन सिंह मोहल, राजिंदर सिंह, गुरमीत सिंह, डा. भाग सिंह, परमजीत सिंह बंबरा, जनक राज गरचा मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी