आसएसएस ने नगर कीर्तन का किया पुष्प वर्षा से स्वागत

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की तरफ से खन्ना के श्री राम भवन के सामने श्री गुरु रविदास जी के प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में निकाले गए विशाल नगर कीर्तन का स्वागत किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 27 Feb 2021 08:41 PM (IST) Updated:Sat, 27 Feb 2021 08:41 PM (IST)
आसएसएस ने नगर कीर्तन का किया पुष्प वर्षा से स्वागत
आसएसएस ने नगर कीर्तन का किया पुष्प वर्षा से स्वागत

जागरण संवाददाता, खन्ना : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की तरफ से खन्ना के श्री राम भवन के सामने श्री गुरु रविदास जी के प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में निकाले गए विशाल नगर कीर्तन का स्वागत किया गया। इस दौरान स्वयसेवकों ने पालकी साहिब और नगर कीर्तन पर पुष्प वर्षा की। नगर कीर्तन में शामिल संगत का लंगर और जलसेवा से स्वागत किया गया।

नगर कीर्तन के आयोजकों व प्रबंधकों की तरफ से भी स्वयंसेवकों का सिरोपे पहना कर सम्मान किया गया। इस अवसर पर राजेश कुमार, लवनीश, शंकर गोयल, कृष्ण दुग्गल, भाजपा जिला प्रधान पवन कुमार टिकू, मनोज तिवारी, मनीष हांडा, भाजपा मंडल प्रधान अनूप शर्मा, राजेश डाली, रजनीश बेदी, अनुज छाहड़िया, विजय गर्ग, विशाल शर्मा, राजकुमार राजी, रमेश गुजराल, नरिदर गुजराल, अजय मित्तल, जतिदर विज, महिला मोर्चा मंडल प्रधान पूजा साहनेवालिया, दविदर कौर, एडवोकेट नुपुर चाटली, आतिश बांसल, आशु लटावा, करूण अरोड़ा, विनोद कौशल, शालू छाबड़ा भी मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी