गुरुद्वारा कलगीधर साहिब में प्रकाशपर्व पर कराया गुरमति समारोह

गुरुद्वारा श्री कलगीधर साहिब खन्ना में श्री गुरु रामदास साहिब जी के प्रकाश पर्व पर वीरवार रात को विशेष गुरमति समारोह कराया गया। समारोह में सब से पहले हेड ग्रंथी भाई हरविन्दर सिंह ने गुरबानी कथा विचारों और हजूरी रागी भाई गुरचरन सिंह और साथियों ने गुरबानी के मनोहर कीर्तन द्वारा संगत को गुरु शबद के साथ जोड़ा।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 22 Oct 2021 08:14 PM (IST) Updated:Fri, 22 Oct 2021 08:14 PM (IST)
गुरुद्वारा कलगीधर साहिब में प्रकाशपर्व पर कराया गुरमति समारोह
गुरुद्वारा कलगीधर साहिब में प्रकाशपर्व पर कराया गुरमति समारोह

जागरण संवाददाता, खन्ना : गुरुद्वारा श्री कलगीधर साहिब खन्ना में श्री गुरु रामदास साहिब जी के प्रकाश पर्व पर वीरवार रात को विशेष गुरमति समारोह कराया गया। समारोह में सब से पहले हेड ग्रंथी भाई हरविन्दर सिंह ने गुरबानी कथा विचारों और हजूरी रागी भाई गुरचरन सिंह और साथियों ने गुरबानी के मनोहर कीर्तन द्वारा संगत को गुरु शबद के साथ जोड़ा। विशेष तौर पर पहुंचे प्रसिद्ध कीरतनी और श्री दरबार साहिब, श्री अमृतसर साहिब के हजूरी रागी भाई गुरदेव सिंह ने गुरबानी के रसमई कीर्तन द्वारा संगत को निहाल किया।

भाई गुरदेव सिंह ने संगत को गुरू साहिब जी के दिखाए मार्ग पर चलकर जीवन सफल करने के लिए प्रेरित किया। गुरुद्वारा साहिब की प्रबंधक समिति की तरफ से भाई गुरदेव सिंह और साथियों को सिरोपे भेंट कि गए। गुरुद्वारा साहिब को रंग बिरंगी लाईटों के साथ सजाया गया। बड़ी संख्या में संगत ने समारोह में हाजरी लगवाई। गुरुद्वारा प्रबंधक समिति के सचिव अवतार सिंह कैंथ ने समारोह में पहुंचे भाई गुरदेव सिंह के रागी जत्थे और संगत का धन्यवाद करते हुए सेवा निभाने वाले स्वर्गीय प्रीतम सिंह के परिवार की सराहना की।

इस मौके गुरू कर लंगर अटूट बांटा गया। समारोह में प्रबंधक समिति के सचिव अवतार सिंह कैंथ, हरवीर सिंह सोनू, रविदर सिंह बबलू, महिदरे सिंह अरोड़ा, अवतार सिंह ऊदू, गुरमीत सिंह अरोड़ा, गुरजीत सिंह रुपाल, ग्रंथी भाई सुखविन्दर सिंह, मैनेजर हरप्रीत सिंह, चरनजीत सिंह कालड़ा, परविदर सिंह भंगू, जसकरन सिंह, नकुल बस्सी, जतिन्दर बख्शी, सतिदर सिंह कोहली, करनवीर सिंह, हरजोत सिंह, अवतार सिंह, जसविन्दर सिंह खालसा, जसविन्दर सिंह सोहनपाल, राजन सिंह बांगा, रणजीत सिंह कालड़ा, चरनजीत सिंह भी उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी