रामायण एक जननायक की कहानी है : शास्त्री

श्री प्राचीन गुग्गा माड़ी शिव मंदिर समराला रोड में श्री रामचरित मानस के भोग के उपलक्ष्य में कथा का आयोजन किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 26 Oct 2020 06:05 PM (IST) Updated:Mon, 26 Oct 2020 06:07 PM (IST)
रामायण एक जननायक की कहानी है : शास्त्री
रामायण एक जननायक की कहानी है : शास्त्री

जागरण संवाददाता, खन्ना : श्री प्राचीन गुग्गा माड़ी शिव मंदिर समराला रोड में श्री रामचरित मानस के भोग के उपलक्ष्य में कथा का आयोजन किया गया। कथा करते हुए पंडित देशराज शास्त्री ने बताया कि रामायण एक जननायक की कहानी है, जिसने संपूर्ण भारत को एकसूत्र में पिरोया। समाज के विभेद को समाप्त किया। समाज में मूल्य व आदर्श स्थापित किए। आज भी भारत राम के नाम पर एक है।

उन्होंने कहा कि राम ऐसे लोकनायक हैं, जो सिर्फ भक्त शिरोमणि वीर हनुमान के सीने में ही नहीं बसते, बल्कि भारत के बच्चे-बच्चे में राम की छवि दिखती है। राम ऐसे जननायक हैं, जो आज भी प्रत्येक संकट में हमें सहारा देते हैं। उनका जीवन हमें कठिन से कठिन संकटों का सामना करने की प्रेरणा देता है। लोकनायक होने के लिए किस तरह का संकल्प चाहिए। यह राम के संपूर्ण जीवन से स्पष्ट हो जाना चाहिए।

राम कहते हैं कि लोक की आराधना के लिए मुझे अपने स्नेह, दया, सौख्य और यहां तक कि जानकी का भी परित्याग करने में भी कोई व्यथा नहीं होगी। हमें ज्ञात है कि राम ने लोक की सेवा के लिए फूलों की सेज छोड़कर कंटकाकीर्ण मार्ग चुना। राम सुखपूर्वक अपना जीवन बिता सकते थे, लेकिन उन्होंने कठिन और कष्टदायक जीवन को चुना। इस मौके पर पुष्पा बक्शी, नीना शाही, कृष्णा सैनी, शारदा शर्मा, निर्मल शर्मा, रेखा शर्मा, स्नेह रानी, विनोद पुज, सुनीता जिदल, दर्शना गोयल, राज थोर, कैलाश थोर, गीता जिदल, ओम शर्मा, इंदू सूद, मंजू बख्शी, मधु गुप्ता, लता शर्मा, प्रीति वर्मा, रमा बक्शी व मंजू बक्शी भी मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी