प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारा साहिब में कराया समारोह

श्री गुरु गोबिन्द सिंह जी के जन्म दिवस को समर्पित गुरुद्वारा श्री गुरु अंगद देव जी कृष्णा नगर खन्ना में बुधवार की रात कीर्तन समारोह करवाया गया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 21 Jan 2021 06:55 PM (IST) Updated:Thu, 21 Jan 2021 06:55 PM (IST)
प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारा साहिब में कराया समारोह
प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारा साहिब में कराया समारोह

जागरण संवाददाता, खन्ना : श्री गुरु गोबिन्द सिंह जी के जन्म दिवस को समर्पित गुरुद्वारा श्री गुरु अंगद देव जी, कृष्णा नगर खन्ना में बुधवार की रात कीर्तन समारोह करवाया गया। समारोह में राष्ट्रपति संगीत एकेडमी का सर्वोत्तम अवार्ड प्राप्त करन वाले भाई डा. गुरनाम सिंह पटियाला वालों ने कीर्तन व रागों में संगत को निहाल किया तथा श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के जीवन संबंधित रोशनी डाली। उन्होंने संगत को गुरु साहिब की दी शिक्षाओं पर चलने के लिए प्रेरित किया।

इस दौरान गुरु कर लंगर अटूट बांटा गया। प्रबंधकों की तरफ से भाई गुरनाम सिंह को सम्मानित किया और संगत का धन्यवाद किया। इस मौके सचिव हरमेल सिंह, कोषाध्यक्ष सोहन सिंह, जसपाल सिंह कंग, राम सिंह, दलीप सिंह, जगतार सिंह, गुरदीप सिंह, परमिन्दर सिंह भिन्दर, स्वर्णजीत सिंह, जगदीप सिंह, गुरविन्दर सिंह गिल, हरभजन सिंह, मलकीत सिंह एसडीओ भी उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी