लुधियाना के खन्ना में शटरिंग का सामान लूटने वाले गिरोह के 7 सदस्य दबोचे, गांव कौड़ी में की थी वारदात

गांव कौड़ी में लूट की वारदात को अंजाम देने वाले गिरोह के सदस्य कैंटर में सवार होकर लुधियाना से खन्ना की तरफ आ रहे हैं। पुलिस ने आरोपितों को पकड़कर उनके कब्जे से एक कृपान एक हैंडपंप की हत्थी और 2 लाख रुपये नकदी बरामद की है।

By Pankaj DwivediEdited By: Publish:Tue, 03 Aug 2021 05:56 PM (IST) Updated:Tue, 03 Aug 2021 05:56 PM (IST)
लुधियाना के खन्ना में शटरिंग का सामान लूटने वाले गिरोह के 7 सदस्य दबोचे, गांव कौड़ी में की थी वारदात
शटरिंग का सामान लूटने के आरोप में गिरफ्तार गैंग के 7 सदस्य। जागरण

जागरण संवाददाता, खन्ना। खन्ना पुलिस ने गांव कौड़ी में एक गोदाम में लूट की वारदात को अंजाम देने के आरोप में एक गिरोह के 7 सदस्यों को काबू किया है। गिरोह के सदस्यों ने शटरिंग, गद्दे व नकदी की लूट की थी। आरोपितों के कब्जे से लूट में इस्तेमाल तेजधार हथियार, कैंटर और नकदी बरामद हुई है। डीएसपी खन्ना राजन परमिंदर सिंह ने मंगलवार को प्रेस कांफ्रेंस में इसकी जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि 21 जुलाई को करीब 12 लाख रुपये के समान और नकदी की लूट के मामले की जांच में जुटी टीम ने सोमवार को दहेडू पुल के पास नाकाबंदी की हुई थी। सूचना मिली कि कौड़ी में लूट की वारदात को अंजाम देने वाले गिरोह के सदस्य कैंटर में सवार होकर लुधियाना से खन्ना की तरफ आ रहे हैं। पुलिस ने आरोपितों को पकड़कर उनके कब्जे से एक कृपान, एक हैंडपंप की हत्थी और 2 लाख रुपये नकदी बरामद की है।

ये हैं गिरोह के सदस्य 

पकड़े गए सातों आरोपितों की पहचान राजू निवासी असम गंज लुधियाना, सूरज निवासी गांव पकड़ी कलां, जिला आजमगढ़ (उत्तरप्रदेश), रहीम अली उर्फ बंटी निवासी गुरमेल नगर, थाना डाबा लोहारा, लुधियाना, मोती राय निवासी नैनी, बिहार हाल निवासी सुभाष नगर, टिब्बा रोड, लुधियाना, मोहम्मद अब्दुल हुसैन निवासी तिनसुखिया, (असम) वर्तमान निवासी विशाखा गली, ढंडारी कलां, लुधियाना, संजय निवासी दुर्गा मटहिनी, बिहार, हाल निवासी ढंडारी कलां लुधियाना और विनोद माजी निवासी फुगरी, बिहार हाल निवासी ढंडारी कलां, लुधियाना के रूप में हुई है।

आरोपितों पर पहले भी दर्ज हैं कई मामले

डीएसपी ने बताया कि आरोपित संजय के खिलाफ 4 किलो अफीम की तस्करी के आरोप में दोराहा में मुकदमा दर्ज है। विनोद मांजी उर्फ बंटी के खिलाफ साहनेवाल में लूट, चोरी का केस दर्ज है।

गिरोह में 4-5 सदस्य और 

पूछताछ में गिरोह के सदस्यों ने बताया कि उनके गिरोह में 4-5 और लोग भी हैं। वे फरार हैं। पुलिस उनकी भी तलाश कर रही है।

यह भी पढ़ें - हम हैं AAP के पदाधिकारी! पंजाब आप में यूथ काडर कम 'जनरल' ज्यादा, चुनाव से पहले पद बांटने में जुटी हाईकमान

chat bot
आपका साथी