नामदेव भवन में संगत ने मनाया प्रकाश पर्व

ललहेड़ी रोड स्थित संत नामदेव भवन में शुक्रवार को श्री गुरु हरगोबिद सिंह जी का प्रकाश पर्व श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। बड़ी संख्या में संगत ने कोविड नियमों का पालन करते हुए गुरु घर में हाजिरी भरी। सुबह श्री सुखमणि साहिब के पाठ के भोग डाले गए।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 25 Jun 2021 07:26 PM (IST) Updated:Sat, 26 Jun 2021 02:35 AM (IST)
नामदेव भवन में संगत ने मनाया प्रकाश पर्व
नामदेव भवन में संगत ने मनाया प्रकाश पर्व

जागरण संवाददाता, खन्ना : ललहेड़ी रोड स्थित संत नामदेव भवन में शुक्रवार को श्री गुरु हरगोबिद सिंह जी का प्रकाश पर्व श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। बड़ी संख्या में संगत ने कोविड नियमों का पालन करते हुए गुरु घर में हाजिरी भरी। सुबह श्री सुखमणि साहिब के पाठ के भोग डाले गए। हजूरी रागी भाई अमरीक सिंह जी मादपुरी ने गुरबाणी कीर्तन से संगत को निहाल किया। महासचिव दविदर सिंह तग्गड़ ने संगत से गुरमति विचार सांझा किया।

इस अवसर पर सरपरस्त दर्शन सिंह कैंथ, प्रधान करमजीत सिंह, उप प्रधान अमरजीत सिह औलख, महासचिव दविदर सिंह तग्गड़. कोषाध्यक्ष खुशकरण सिंह, दविदर सिंह मोहल, गुरमीत सिंह काला, गुरदर्शन सिंह मोहल, भाग सिंह, गुरमीत सिंह, अरविदर सिंह, अवतार सिंह, कुलदीप सिंह, जरनैल सिंह, राजिदर सिंह तग्गड़. लवली, रिकू, रिची, हरदीप कौर, मनजीत कौर, गुरप्रीत कौर, करनैल कौर, ज्ञान कौर भी मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी