विकास से परेशान विपक्ष कर रहा झूठा प्रोपेगंडा : पाठक

खन्ना नगर कौंसिल के कार्यकारी प्रधान जतिदर पाठक ने शनिवार को विपक्ष पर हमला बोला है। पाठक ने कहा कि विपक्ष द्वारा ललहेड़ी रोड के ब्यूटीफिकेशन के 41 लाख के टेंडर में काम शुरू होने से पहले ही ठेकेदार को पेमेंट देने के आरोपों का सच्चाई से कोई वास्ता नहीं है। शहर के सर्वपक्षीय विकास से परेशान विपक्ष झूठे प्रोपेगंडा के जरिए शोहरत हासिल करने के सपने देख रहा है। उसके ये मंसूबे कभी पूरे नहीं होंगे।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 24 Jul 2021 08:33 PM (IST) Updated:Sat, 24 Jul 2021 08:33 PM (IST)
विकास से परेशान विपक्ष कर रहा झूठा प्रोपेगंडा : पाठक
विकास से परेशान विपक्ष कर रहा झूठा प्रोपेगंडा : पाठक

जागरण संवाददाता, खन्ना : खन्ना नगर कौंसिल के कार्यकारी प्रधान जतिदर पाठक ने शनिवार को विपक्ष पर हमला बोला है। पाठक ने कहा कि विपक्ष द्वारा ललहेड़ी रोड के ब्यूटीफिकेशन के 41 लाख के टेंडर में काम शुरू होने से पहले ही ठेकेदार को पेमेंट देने के आरोपों का सच्चाई से कोई वास्ता नहीं है। शहर के सर्वपक्षीय विकास से परेशान विपक्ष झूठे प्रोपेगंडा के जरिए शोहरत हासिल करने के सपने देख रहा है। उसके ये मंसूबे कभी पूरे नहीं होंगे।

विरोधियों के आरोपों का खंडन करते हुए पाठक ने कहा कि नगर कौंसिल पर लगाए जा रहे आरोपों का सच्चाई से कोई वास्ता नहीं है। 41 लाख के टेंडर में ठेकेदार की तरफ से करीब 23 लाख रूपए का सामान सप्लाई किया जा चुका है। इसमें एलईडी लाईटें, पोल, एमसी बाक्स शामिल हैं। नियमों के अनुसार माल आने के बाद 70 पीसद तक पेमेंट की जा सकती है। जबकि, कौंसिल की तरफ से 23 लाख रूपए के माल के बदले अबतक 9 लाख रूपए की पेमेंट ही की गई है।

पाठक ने कहा कि विरोधियों को विकास हजम नहीं हो रहा। सियासी जमीन की तलाश में वे झूठे आरोप लगा रहे हैं। कांग्रेस के कार्यकाल में शहर में 100 करोड़ रूपए के विकास के काम हो चुके हैं। नगर कौंसिल के ईओ चरणजीत सिंह ने कहा कि माल नगर कौंसिल के स्टॉक में आ चुका है। उसके बाद कौंसिल के पास भुगतान का अधिकार है। कुछ भी नियमों के खिलाफ नहीं किया गया। शहर के विकास को रोकने के लिए ये सब किया जा रहा है।

chat bot
आपका साथी