आइलेट्स सेंटर के बाहर महिला से छेड़छाड़, केस दर्ज

खन्ना के एजुकेशन हब जीटीबी मार्केट में एक विवाहिता के साथ छेड़खानी करने के आरोप में खन्ना सिटी 2 पुलिस ने एक युवक के खिलाफ केस दर्ज किया है। वारदात के समय महिला आइलेट्स सेंटर से बाहर निकलकर घर जाने की तैयारी कर रही थी।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 17 Oct 2021 07:33 PM (IST) Updated:Sun, 17 Oct 2021 07:33 PM (IST)
आइलेट्स सेंटर के बाहर महिला से छेड़छाड़, केस दर्ज
आइलेट्स सेंटर के बाहर महिला से छेड़छाड़, केस दर्ज

जागरण संवाददाता, खन्ना : खन्ना के एजुकेशन हब जीटीबी मार्केट में एक विवाहिता के साथ छेड़खानी करने के आरोप में खन्ना सिटी 2 पुलिस ने एक युवक के खिलाफ केस दर्ज किया है। वारदात के समय महिला आइलेट्स सेंटर से बाहर निकलकर घर जाने की तैयारी कर रही थी। इसी दौरान एक युवक ने पहले छेड़खानी की और उसके बाद किसी तेजधार हथियार से उनकी कार का शीशा तोड़ दिया। आरोपित की पहचान सिमरनजोत सिंह उर्फ गिल निवासी गांव रहौण के रूप में हुई है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

शिकायत में महिला ने बताया कि वह जीटीबी मार्केट खन्ना में एक इंस्टीट्यूट में आइलेटस की तैयारी कर रही है। शनिवार को सेहत खराब होने के कारण वह सुबह सवा सात बजे पार्किग से कार निकालने लगी तो पीछे से बाइक पर आए एक युवक ने उसका दुपट्टंा खींच लिया। साथ ही वह उससे फेसबुक आइडी और मोबाइल नंबर मांगने लगा। उसने शोर मचाया तो लोगों के इकट्ठा होने पर वो युवक भाग गया। थोड़ी देर बाद युवक फिर से एक तेजधार हथियार लेकर आया और उनकी कार के अगले शीशे पर वार कर उसे तोड़ दिया। इसके बाद वह वहां से भाग गया।

chat bot
आपका साथी