समय से पहले किसान ने रोपा धान, कृषि विभाग ने थमाया नोटिस

कृषि और किसान भलाई विभाग दोराहा की टीम की तरफ से ब्लॉक कृषि अधिकारियों ने विभिन्न गांवों का दौरा किया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 05 Jun 2020 02:00 AM (IST) Updated:Fri, 05 Jun 2020 02:00 AM (IST)
समय से पहले किसान ने रोपा धान, कृषि विभाग ने थमाया नोटिस
समय से पहले किसान ने रोपा धान, कृषि विभाग ने थमाया नोटिस

जागरण संवाददाता, पायल (खन्ना)

कृषि और किसान भलाई विभाग दोराहा की टीम की तरफ से ब्लॉक कृषि अधिकारी डॉ. राजिदरपाल सिंह औलख के नेतृत्व में धान की अग्रिम रोपाई को रोकने के लिए ब्लॉक के विभिन्न गांवों कद्दों, शाहपुर, राणो, धमोट खुर्द, पायल, घुड़ानी खुर्द और जल्लाह का दौरा किया। यहां इन गांवों के संबंधित किसानों को 10 जून से पहले धान की रोपाई न करने के लिए प्रेरित किया।

वहीं गांव जल्लाह में किसान सतवीर सिंह की तरफ से धान की अग्रिम रोपई करने से उसे रोका गया। इसी तरह गांव धमोट खुर्द के किसान सोहन सिंह को भी धान की रोपाई करने से रोका गया।

वहीं, गांव धमोट कलां के किसान इकबाल सिंह को अग्रिम धान की रोपाई करने पर कृषि विभाग के अधिकारियों ने उसे कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया। इस दौरान डॉ. इकबालजीत सिंह बेनीपाल, डॉ.निर्मल सिंह घलोटी. डॉ. बूटा सिंह, शमशाद अली, कुलविदर सिंह आदि अधिकारियों ने किसानों को अगेती धान की रोपाई से होने वाले नुकसान की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि बिना सीजन के धान की रोपाई करने से पानी अधिक लगता है और पैदावार भी कम होती है। अधिकारियों ने कहा कि इससे पानी का अत्याधिक दोहन होता है। साथ ही भूजल स्तर गिरने से आने वाले दिनों में पानी का संकट गहरा जाएगा। इसलिए किसानों को चाहिए की दस जून के बाद ही धान की रोपाई करें। धान की खेती के लिए यह सर्वोत्तम सीजन है। इससे पानी का दोहन भी नहीं होता और धान की पैदावार भी अधिक होती है। इस दौरान संबंधित गांवों किसानों ने समय पर धान की रोपाई करने का वादा किया।

chat bot
आपका साथी