निर्मल दूलो को मिली भाजपा एससी मोर्चा की जिला प्रधानगी

भारतीय जनता पार्टी में पिछले दिनों शामिल हुए निर्मल सिंह दूलो को शुक्रवार को पार्टी ने बड़ी जिम्मेदारी दी है। कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य शमशेर सिंह दूलो के भतीजे निर्मल को भाजपा ने एससी मोर्चा का जिला प्रधान बना दिया है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 17 Sep 2021 08:18 PM (IST) Updated:Fri, 17 Sep 2021 08:18 PM (IST)
निर्मल दूलो को मिली भाजपा एससी मोर्चा की जिला प्रधानगी
निर्मल दूलो को मिली भाजपा एससी मोर्चा की जिला प्रधानगी

जागरण संवाददाता, खन्ना : भारतीय जनता पार्टी में पिछले दिनों शामिल हुए निर्मल सिंह दूलो को शुक्रवार को पार्टी ने बड़ी जिम्मेदारी दी है। कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य शमशेर सिंह दूलो के भतीजे निर्मल को भाजपा ने एससी मोर्चा का जिला प्रधान बना दिया है। खन्ना के लिबड़ा स्थित एक हाल में आयोजित समारोह के दौरान हुई ताजपोशी के दौरान निर्मल सिंह दूलो ने अपना शक्ति प्रदर्शन भी किया।

दूलो ने कहा कि कांग्रेस वर्करों को नजरंदाज करने वाली पार्टी है। चुनाव के दौरान काम लेकर पार्टी द्वारा वर्करों को दरकिनार कर दिया जाता है। कांग्रेस का देश में पतन का कारण भी यही है। दूसरी तरफ भाजपा एक काडर वाली अनुशासित पार्टी है। दलितों को लेकर भाजपा ने बहुत काम किया है। पार्टी ने एक दलित को देश का राष्ट्रपति बनाकर अपने दलित हितैषी होने का सबूत दे दिया है।

भाजपा जिला प्रधान रजनीश बेदी ने कहा कि भाजपा हर वर्कर को सम्मान देने वाली पार्टी है। निर्मल दूलो के आने से पार्टी मजबूत हुई है। दूलो घर-घर जाकर पार्टी की नीतियों को लोगों तक पहुंचाएंगे। एससी समाज के लिए भाजपा द्वारा किए गए कामों को लोगों तक लेकर जाएंगे। इस अवसर पर खन्ना जिला प्रभारी राकेश गुप्ता, जिला प्रधान रजनीश बेदी, जिला महासचिव राजेश लहल, पूर्व जिला प्रधान अजय सूद, आतिश बांसल, विजय डायमंड, जसपाल लोटे, रमरीश विज, डा. सोमेश बत्ता, विजय गर्ग, संजय गांधी बांसल, विनोद कौशल, मनीष भांबरी, रजनीश वधावन, मंगत वशिष्ट, सुनीता रानी, डा. संजीव गर्ग भी मौजूद रहे।

बाहर किसानों ने किया विरोध

हाल के बाहर ही करीब एक दर्जन किसानों ने पहुंच कर भाजपा के कार्यक्रम का विरोध किया और जमकर नारेबाजी की। किसानों ने अंदर प्रवेश करने की कोशिश तो पुलिस के साथ उनकी धक्का-मुक्की भी हुई। भारी सुरक्षा के बीच आखिर पुलिस ने भाजपा के नेताओं को वहां से निकलने में मदद की।

chat bot
आपका साथी