डा. भीम राव अंबेडकर सोसायटी के पदाधिकारियों का चुनाव

बाबा साहिब डा. भीम राव अंबेडकर एजुकेशनल एंड वेलफेयर सोसायटी पंजाब की बैठक निर्मल सिंह दूलो की अध्यक्षता में हुई। इस दौरान एससी समाज को पेश आ रही चुनौतियों और मुश्किलों पर विस्तार से चर्चा हुई।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 19 Jun 2021 08:29 PM (IST) Updated:Sat, 19 Jun 2021 08:29 PM (IST)
डा. भीम राव अंबेडकर सोसायटी के पदाधिकारियों का चुनाव
डा. भीम राव अंबेडकर सोसायटी के पदाधिकारियों का चुनाव

जागरण संवाददाता, खन्ना : बाबा साहिब डा. भीम राव अंबेडकर एजुकेशनल एंड वेलफेयर सोसायटी पंजाब की बैठक निर्मल सिंह दूलो की अध्यक्षता में हुई। इस दौरान एससी समाज को पेश आ रही चुनौतियों और मुश्किलों पर विस्तार से चर्चा हुई।

सोसायटी के नए पदाधिकारियों का भी चुनाव हुआ। इनमें निर्मल सिंह दूलो को चेयरमैन, गुरदीप सिंह मदन को प्रधान, गुरमीत सिंह भड़ी को सचिव, बलवीर सिंह को कोषाध्यक्ष, राजिदर सिंह को लुधियाना जिला सलाहकार कमेटी का चेयरमैन, हरपाल सिंह को मुख्य वक्ता पंजाब, दर्शन सिंह को एजुकेशन विग प्रधान, जसवीर सिंह को जिला उप प्रधान, जसपाल सिंह को पुलिस जिला खन्ना चेयरमैन, करम सिंह को जिला लुधियाना उप प्रधान, जसवीर सिंह को पुलिस जिला खन्ना सीनियर उप प्रधान, जसवंत सिंह को मेडीकल विग जिला लुधियाना उप प्रधान, गुरमीत सिंह को सैनिक विग जिला लुधियाना प्रधान, हाकम सिंह मंडी गोबिदगढ़ को जिला फतेहगढ़ साहिब प्रधान चुना गया।

chat bot
आपका साथी