सुना था सिद्धू वफादार नहीं, आज देख लिया : अमन कटारिया

नवजोत सिंह सिद्धू के पंजाब कांग्रेस प्रधान के पद से इस्तीफा देने के बाद वे अपनों के ही निशाने पर हैं। इस्तीफे के बाद प्रदेश कांग्रेस नेता अमन कटारिया ने सिद्धू पर वार किया है। उन्होंने कहा कि जिस पार्टी ने नवजोत सिंह सिद्धू को इतना कुछ दिया जिस पार्टी ने उन्हें कांग्रेस अध्यक्ष तक बनाया उसी पार्टी को कम•ाोर करने की साजिश सिद्धू ने की।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 28 Sep 2021 07:35 PM (IST) Updated:Tue, 28 Sep 2021 07:35 PM (IST)
सुना था सिद्धू वफादार नहीं, आज देख लिया : अमन कटारिया
सुना था सिद्धू वफादार नहीं, आज देख लिया : अमन कटारिया

जागरण संवाददाता, खन्ना : नवजोत सिंह सिद्धू के पंजाब कांग्रेस प्रधान के पद से इस्तीफा देने के बाद वे अपनों के ही निशाने पर हैं। इस्तीफे के बाद प्रदेश कांग्रेस नेता अमन कटारिया ने सिद्धू पर वार किया है। उन्होंने कहा कि जिस पार्टी ने नवजोत सिंह सिद्धू को इतना कुछ दिया, जिस पार्टी ने उन्हें कांग्रेस अध्यक्ष तक बनाया, उसी पार्टी को कम•ाोर करने की साजिश सिद्धू ने की। पहले सुना था कि सिद्धू किसी के वफादार नहीं हैं। आज यह साबित भी हो गया। कटारिया ने कहा कि सिद्धू ने यह भी साबित कर दिया कि वे अपनी लालसा के लिए किसी को भी धोखा दे सकते हैं। सिद्धू सब कुछ खुद ही पाना चाहते हैं। इसलिए ही उन्हें किसी की सलाह व साथ मंजूर नही। अनुसूचित जाति के मुख्यमंत्री बनने पर भी उन्हें अंदरखाते खुशी नही थी। लगता है सिद्धू कांग्रेस पार्टी को बड़ा नुक्सान करने की साजिश के तहत ही कांग्रेस पार्टी में आए थे। कटारिया ने कांग्रेस हाईकमान को पत्र लिख कर कार्यकर्ताओं की भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाले सिद्धू को अब कांग्रेस से अलविदा करने की मांग की।

chat bot
आपका साथी