70 हजार से अधिक प्रतिबंधित गोलियां मिलीं, एक काबू

खन्ना सिटी 2 पुलिस ने प्रतिबंधित दवाओं की तस्करी के मामले में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने 70 हजार से अधिक गोलियां बरामद करने के साथ ही एक युवक को गिरफ्तार किया है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 27 Feb 2021 08:53 PM (IST) Updated:Sat, 27 Feb 2021 08:53 PM (IST)
70 हजार से अधिक प्रतिबंधित गोलियां मिलीं, एक काबू
70 हजार से अधिक प्रतिबंधित गोलियां मिलीं, एक काबू

जागरण संवाददाता, खन्ना : खन्ना सिटी 2 पुलिस ने प्रतिबंधित दवाओं की तस्करी के मामले में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने 70 हजार से अधिक गोलियां बरामद करने के साथ ही एक युवक को गिरफ्तार किया है।

डीएसपी राजन परमिदर सिंह ने बताया कि एसएचओ लाभ सिंह ने अपनी टीम के साथ नेशनल हाईवे पर माल के सामने नाकाबंदी की हुई थी। शुक्रवार की रात करीब पौने आठ बजे एक सफेद रंग की वरना कार मंडी गोबिदगढ़ की तरफ से आई। चालक को रुकने का इशारा किया तो उसने कार को भगाने की कोशिश की। पुलिस टीम ने उसे आगे होकर रोक लिया। कार चालक को पूछने पर उसने अपना नाम बबलू राम निवासी खन्ना बताया।

डीएसपी के अनुसार कार की कंडक्टर साइड वाली सीट पर 21 बक्से नशीली दवाईयों के रखे थे, जिनका कोई बिल या परमिट बबलू के पास नहीं था। आरोपित के खिलाफ केस दर्ज किया गया। पूछताछ में उसने अपने घर में भी स्टॉक होने की बात बताई। पुलिस ने उसके घर में छापामारी कर 127 और बाक्स बरामद किए गए। इस तरह आरोपित से कुल 148 डिब्बों में 70,800 गोलियां बरामद की गई।

chat bot
आपका साथी