मोदी सरकार की महंगाई ने तोड़ी कमर : मेहता
खन्ना के कांग्रेस नेताओ ने बेलगाम होती महंगाई को लेकर केद्र की मोदी सरकार पर जुबानी हमला बोला है।
जासं, खन्ना : खन्ना के कांग्रेस नेताओ ने बेलगाम होती महंगाई को लेकर केद्र की मोदी सरकार पर जुबानी हमला बोला है। बुधवार को प्रेस कांफ्रेस में खन्ना नगर कौंसिल प्रधान विकास मेहता ने कहा कि मोदी सरकार की बढ़ाई महंगाई ने लोगों की कमर तोड़ दी है। उस पर केद्र की सरकार विदेशी दौरों में व्यस्त है।
मेहता ने कहा कि एलपीजी और पेट्रोल की बढ़ती कीमतों ने मध्य वर्ग के बजट को बिगाड़ दिया है। डीजल की कीमतों ने रोजमर्रा की चीजों को महंगा कर दिया। किसानी पर भी इसका प्रतिकूल असर पड़ रहा। दाल लोगों की पहुंच से बाहर हो रही है। पूर्व उप प्रधान विजय शर्मा ने कहा कि केद्र सरकार लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। खाने-पीने की चीजें पहुंच से बाहर हो रही है।
ब्लॉक कांग्रेस प्रधान ज¨तदर पाठक ने मोदी सरकार को अबतक की सबसे जनविरोधी सरकार करार दिया। उन्होंने कहा कि मोदी के तानाशाही फैसलों ने लोगों की जेब खाली कर दी है। जीएसटी का पहले विरोध करने वाली सरकार ने अब उसपर यू टर्न लेकर उसे लागू कर दिया। इस अवसर पर पूर्व उप प्रधान विजय शर्मा, ब्लाक कांग्रेस प्रधान ज¨तदर पाठक, पूर्व प्रधान अशोक तिवारी, पार्षद जसवीर ¨सह कालीराव, पार्षद रविन्द्र ¨सह बब्बू, चेतन गुड्डू मौजूद रहे।