गुलजार ग्रुप में साइंस, तकनीक व उर्जा बनाने वाले माडल पेश किए

गुलजार ग्रुप आफ इंस्टीट्यूटस द्वारा भविष्य के मैनेजरों व इंजीनियरों को तकनीक से अवगत करवाने के उद्देश्य से राजपुरा हलके के स्कूलों के लिए कैंपस में साइंस तकनीक और उर्जा बनाने वाले माडल पेश किए गए।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 18 Oct 2021 09:09 PM (IST) Updated:Mon, 18 Oct 2021 09:09 PM (IST)
गुलजार ग्रुप में साइंस, तकनीक व उर्जा बनाने वाले माडल पेश किए
गुलजार ग्रुप में साइंस, तकनीक व उर्जा बनाने वाले माडल पेश किए

जागरण संवाददाता, खन्ना : गुलजार ग्रुप आफ इंस्टीट्यूटस द्वारा भविष्य के मैनेजरों व इंजीनियरों को तकनीक से अवगत करवाने के उद्देश्य से राजपुरा हलके के स्कूलों के लिए कैंपस में साइंस, तकनीक और उर्जा बनाने वाले माडल पेश किए गए। इस दौरान क्षेत्र के स्कूलों के छात्रों ने भाग लेते हुए विज्ञान के करिश्मों को नजदीक से देखते हुए उनकी जानकारी हासिल की। इस दौरान छात्रों द्वारा कुदरती उर्जा का सही ढंग से उपयोग और उर्जा के स्त्रोतों के सही उपयोग के तरीकों को समझाते माडलों की प्रदर्शनी को सभी ने पंसद किया। इस अवसर पर गुलजार की टीम द्वारा इस प्रोग्राम के उद्देश्य के बारे में बताया गया।

चेयरमैन गुरचरण सिंह ने छात्रों के साथ विचार विमर्श करते हुए कहा कि टैक्नोलाजी के विकास की असल तरक्की इसका उपयोग गरीबों व जरूरतमंद लोगों के रहने पर किया जाए तो ही इसका सही इस्तेमाल हो सकता है। इंजीनियर गुरकीरत सिंह ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि विश्व स्तर पर टैक्नोलाजी में सुधार हो रहा है और नई तकनीकों के माध्यम से देश की तरक्की मे योगदान देते हुए देश का उत्पादन बढ़ाया जा सकता है। अंत में चेयरमैन गुरचरण सिंह ने संबंधित विषय पर बेहतरीन माडल पेश करने वाले विजयी छात्रों को इनाम वितरित किए।

chat bot
आपका साथी