विधायक लक्खा ने लड़कियो को बांटी बेबी ग्रूमिग किटें

सामाजिक सुरक्षा व महिला बाल विकास विभाग की तरफ से बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम के तहत पायल में बुधवार को एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 23 Jun 2021 07:55 PM (IST) Updated:Wed, 23 Jun 2021 07:55 PM (IST)
विधायक लक्खा ने लड़कियो को बांटी बेबी ग्रूमिग किटें
विधायक लक्खा ने लड़कियो को बांटी बेबी ग्रूमिग किटें

जागरण संवाददाता, पायल (खन्ना) : सामाजिक सुरक्षा व महिला बाल विकास विभाग की तरफ से बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम के तहत पायल में बुधवार को एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

पायल के विधायक लखवीर सिंह लक्खा मुख्यातिथि के रूप में पहुंचे। उन्होंने लड़कियों को बेबी ग्रूमिग किटें बांटीं। ब्लाक दोराहा की बाल विकास प्रोजेक्ट अधिकारी कमलजीत कौर ने कहा कि अच्छी सेहत के साथ बच्चों को अच्छे संस्कार और उच्च शिक्षा भी देना जरूरी है। नगर कौंसिल पायल के प्रधान मलकीत सिंह गोगा ने महिलाओं के अधिकारों के बारे में बताया। विधायक लक्खा ने कहा कि पंजाब सरकार की स्कीमों को घर-घर पहुंचाने के लिए वे वचनबद्ध हैं। इस अवसर पर किरण बाला, प्रियंका भी मौजूद रहीं।

chat bot
आपका साथी