नगर कौंसिल चुनाव नजदीक आते ही विकास कार्यो ने भी पकड़ी रफ्तार

खन्ना के विधायक गुरकीरत सिंह कोटली ने खन्ना शहर में विभिन्न स्थानों पर विकास कार्यों के नींव पत्थर रखे।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 15 Jan 2021 06:19 PM (IST) Updated:Fri, 15 Jan 2021 06:19 PM (IST)
नगर कौंसिल चुनाव नजदीक आते ही विकास कार्यो ने भी पकड़ी रफ्तार
नगर कौंसिल चुनाव नजदीक आते ही विकास कार्यो ने भी पकड़ी रफ्तार

जागरण संवाददाता, खन्ना : खन्ना के विधायक गुरकीरत सिंह कोटली ने खन्ना शहर में विभिन्न स्थानों पर विकास कार्यों के नींव पत्थर रखे। खन्ना नगर कौंसिल चुनाव की आहट के बीच शहर में विकास के कामों को शुरू कराने की गति भी तेज हुई है। कोटली ने वार्ड 11 के कुष्ठ आश्रम में 3.50 लाख रुपये की लागत से होने वाले विकास कार्य और इसी वार्ड में देवी दवाला मंदिर वाली रोड पर 13 लाख रुपये से इंटरलाकिग टाइल्स लगाई जाएंगी। इस दौरान खन्ना नगर कौंसिल के पूर्व प्रधान विकास मेहता, ब्लाक कांग्रेस शहरी प्रधान जतिंदर पाठक और जिला यूथ कांग्रेस के प्रधान व वार्ड 11 इंचार्ज अमित तिवारी भी मौजूद रहे।

कोटली ने कहा कि खन्ना शहर को एक माडल शहर बनाना उनका लक्ष्य है।

अमित तिवारी ने कहा कि विधायक कोटली ने खन्ना की जनता से किए सभी वादे पूरे किए हैं। वे भी वार्ड 11 के निवासियों की सेवा में दिन-रात लगे हैं। लोगों से किया हर वादा वे पूरा करेंगें। इस अवसर पर देव कृष्ण ढंड, गुरसिमरन कालीराव, गुरी कालीराव, जिम्मी मल्होत्रा, संजीव कुमार भी मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी