यूथ कांग्रेस के पुराने साथी कटारिया से मिलने पहुंचे मंत्री सिगला

सिगला के अनुसार कटारिया अपनी मेहनत से आज कांग्रेस पार्टी में उच्च पदों पर पहुंचे है। वे और विधायक गुरकीरत सिंह हमेशा कटारिया परिवार के साथ है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 19 Apr 2021 08:09 PM (IST) Updated:Mon, 19 Apr 2021 08:09 PM (IST)
यूथ कांग्रेस के पुराने साथी कटारिया से मिलने पहुंचे मंत्री सिगला
यूथ कांग्रेस के पुराने साथी कटारिया से मिलने पहुंचे मंत्री सिगला

जागरण संवाददाता, खन्ना : पंजाब के कैबिनेट मंत्री विजय इंद्र सिगला सोमवार को खन्ना में अपने आधिकारिक दौरे पर थे। इस दौरान सिगला अपने युवा कांग्रेस के समय के पुराने साथी व करीबी मित्र अमन कटारिया के घर भी विशेष तौर पर पहुंचे। विधायक गुरकीरत सिंह की उपस्थिति मे सिगला ने सब के सामने कहा कि अमन कटारिया 2005 से उनके साथी है। युवा कांग्रेस में अध्यक्ष रहते हुए हमने साथ कार्य किया है।

सिगला के अनुसार कटारिया अपनी मेहनत से आज कांग्रेस पार्टी में उच्च पदों पर पहुंचे है। वे और विधायक गुरकीरत सिंह हमेशा कटारिया परिवार के साथ है। उनके वार्ड में विकास कार्यों की कोई कमी नही होने दी जाएगी। विधायक गुरकीरत सिंह ने भी कहा कि कटारिया बहुत मेहनती है। इस मौके पर कटारिया की माता माया कटारिया, राज साहनेवालिया व हरप्रीत धंजल ने मंत्री सिगला व विधायक गुरकीरत सिंह का सम्मान किया। इस अवसर पर राज बत्ता, शीतल गरचा, वरिदर सिंह, विनोद टंडन, सतपाल सिगला, संजीव जिदल, कपिल सक्सेना, गौतम ढंड, तरुण लुम्बा, अंकित शर्मा, आशीष गर्ग, नितिन कौशल, शाम सुंदर, सुच्चा सिंह, जगजीत सिंह, विजय मौदगिल, राघव जिदल, अंशु जिदल, कुलविदर कौर रो•ाी, सुनीता कटारिया, गुलशन कटारिया भी मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी