पार्टी की म•ाबूती और शहर की समस्याओं को लेकर शिअद ने की बैठक
शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता यादविदर सिंह यादू के नेतृत्व में अनाज मंडी खन्ना में शुक्रवार को पार्टी नेताओं और वर्करों की बैठक हुई। इसमें अकाली दल की मजबूती और खन्ना शहर की समस्याओं को लेकर चर्चा की गई। यादू ने कहा कि पार्टी प्रधान सुखबीर सिंह बादल की ओर से हलके में पार्टी की म•ाबूती के लिए वर्करों को सक्रिय करने और पार्टियों की नीतियों को घर-घर पहुंचाने के निर्देश दिए गए हैं।
जागरण संवाददाता, खन्ना : शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता यादविदर सिंह यादू के नेतृत्व में अनाज मंडी खन्ना में शुक्रवार को पार्टी नेताओं और वर्करों की बैठक हुई। इसमें अकाली दल की मजबूती और खन्ना शहर की समस्याओं को लेकर चर्चा की गई। यादू ने कहा कि पार्टी प्रधान सुखबीर सिंह बादल की ओर से हलके में पार्टी की म•ाबूती के लिए वर्करों को सक्रिय करने और पार्टियों की नीतियों को घर-घर पहुंचाने के निर्देश दिए गए हैं।
यादू ने कहा कि कार्यकर्ता अकाली दल की सरकार समय किए कामों बारे लोगों को बताने और कांग्रेस की नाकामियां भी गिनवाएं। शहर का विकास हमेशा अकाली दल की सरकार मौके हुआ है। कांग्रेस ने शहर की भलाई के लिए कुछ नहीं किया।
इस मौके राजिदर सिंह जीत, •िाला कोर्डिनेटर सतीश वर्मा, शहरी प्रधान सुखविंदर सिंह मांगट, एडवोकेट जतिन्दर पाल सिंह, देहाती प्रधान मोहन सिंह जटाना, कोआरडीनेटर अमनदीप सिंह घुंगराली, देहाती प्रधान जगदीप सिंह दीपी, हरजंग सिंह गंढूआं, तजिंदर सिंह इकोलाहा, अजमेर सिंह इकोलाही, बलराम बालू, जोगिंद्र सिंह जग्गी, तलविंदर सिंह मोहनपुर, बाबा बहादुर सिंह छोटा खन्ना, बलवंत सिंह लोहट, राजेश कुमार शर्मा, मनदीप सिंह खालसा मौजूद थे।