व्यापारिक संगठनों ने राहगीरों को बांटे मास्क

जनरल मर्चेंट्स एसोसिएशन खन्ना के प्रधान संजीव कुमार किट्टू की अगुवाई में खन्ना के व्यापारिक संगठनों ने शुक्रवार को ललहेड़ी रोड चौंक पर राहगीरों को मास्क बांटे गए।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 11 Jun 2021 08:36 PM (IST) Updated:Fri, 11 Jun 2021 08:36 PM (IST)
व्यापारिक संगठनों ने राहगीरों को बांटे मास्क
व्यापारिक संगठनों ने राहगीरों को बांटे मास्क

जागरण संवाददाता, खन्ना : जनरल मर्चेंट्स एसोसिएशन खन्ना के प्रधान संजीव कुमार किट्टू की अगुवाई में खन्ना के व्यापारिक संगठनों ने शुक्रवार को ललहेड़ी रोड चौंक पर राहगीरों को मास्क बांटे गए। इस दौरान लोगों को कोविड नियमों का कड़ाई के साथ पालन करने का संदेश भी दिया गया। लोगों को मास्क पहनने के साथ शारीरिक दूरी भी बनाए रखने को प्रेरित किया। एसएचओ सिटी 1 रविदर कुमार भी मौके पर पहुंचे। एसोसिएशन की तरफ से उन्हें सम्मानित भी किया गया। इस अवसर पर कपड़ा एसोसिएशन के प्रधान शूरवीर सिंह सेठी, रेडीमेड गारमेंट्स एसोसिएशन के प्रधान बिपन चंद्र गैंद, शू•ा एसोसिएशन के प्रधान ट्विकल, सराफा एसोसिएशन के प्रधान रूप चन्द सेढा, कुलदीप सूद, रमिदर सिंह चड्ढा, जोरावर सिंह कोहली, विशाल भाटिया, दर्शन सिंह कैंथ, राजेश गुजराल, मोनिश मित्तल, राम प्रकाश वधवा, यशपाल अरोड़ा, अरूण गाबा, संजीव बांसल, राजीव जिंदल, अशोक विजन, कमल कुमार विज उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी