उधार दिए पैसे वापस नहीं मिले तो फंदा लगा दी जान, दंपती पर केस

कर्ज के तौर पर दिए रुपये नहीं लौटाने से परेशान हुए एक व्यक्ति ने अपने घर में ही फंदा लगाकर जान दे दी। उसे आत्महत्या के मजबूर करने के आरोप में खन्ना सिटी 2 पुलिस ने पड़ोस में ही रहने वाले दंपती के खिलाफ केस दर्ज किया है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 19 Jun 2021 02:42 AM (IST) Updated:Sat, 19 Jun 2021 02:42 AM (IST)
उधार दिए पैसे वापस नहीं मिले तो फंदा लगा दी जान, दंपती पर केस
उधार दिए पैसे वापस नहीं मिले तो फंदा लगा दी जान, दंपती पर केस

जागरण संवाददाता, खन्ना : कर्ज के तौर पर दिए रुपये नहीं लौटाने से परेशान हुए एक व्यक्ति ने अपने घर में ही फंदा लगाकर जान दे दी। उसे आत्महत्या के मजबूर करने के आरोप में खन्ना सिटी 2 पुलिस ने पड़ोस में ही रहने वाले दंपती के खिलाफ केस दर्ज किया है। मृतक की पहचान राजिदर सिंह निवासी खटीकां चौंक के रूप में हुई है। आरोपितों में सुरनजीत कौर उर्फ सुरनी और उसके पति गुरप्रीत सिंह निवासी प्रेम नगर शामिल हैं।

मृतक की पत्नी सरबजीत कौर ने बताया कि उसका पति राजिदर सिंह पशुओं का व्यापार करता था। सुरनजीत कौर और गुरप्रीत सिंह ने अपनी लड़की को विदेश भेजने के लिए उनसे चार लाख रुपये उधार लिए थे। करीब एक साल बाद लड़की की फीस के लिए ही डेढ़ लाख रूपए और ले लिए। राजिदर सिंह द्वारा बाद में अपने पैसे वापिस मांगने पर दंपती ने नहीं लौटाए। इससे राजिदर सिंह दिमागी तौर पर परेशान रहने लगा। शिकायतकर्ता के अनुसार वह अपनी दोनों लड़कियों के साथ रिश्तेदारी में कहीं गई थी। वापिस लौटने पर देखा कि घर का गेट बंद था। वे दरवाजा तोड़ कर अंदर दाखिल हुए तो उनके पति की लाश पंखे से लगाए फंदे के साथ लटकी हुई थी। पड़ोसियों की मदद से शव को नीचे उतारा गया। सिविल अस्पताल ले जाने पर डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपितों की तलाश शुरू कर दी है।

chat bot
आपका साथी