लैब संचालक युवक ने फंदा लगाकर दी जान

मानसिक परेशानी के कारण एक युवक ने वीरवार को अपने कमरे में पंखे के साथ फंदा लगाकर जान दे दी।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 05 Jun 2020 02:24 AM (IST) Updated:Fri, 05 Jun 2020 02:24 AM (IST)
लैब संचालक युवक ने फंदा लगाकर दी जान
लैब संचालक युवक ने फंदा लगाकर दी जान

जागरण संवाददाता, खन्ना : मानसिक परेशानी के कारण एक युवक ने वीरवार को अपने कमरे में पंखे के साथ फंदा लगाकर जान दे दी। मृतक की पहचान जेठी नगर खन्ना के तीस वर्षीय जरनैल सिंह के रूप में हुई है। एएसआइ सुखदेव सिंह ने बताया कि मृतक जरनैल सिंह की पत्नी सुखजीत कौर ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि उसका विवाह छह साल पहले जरनैल सिंह के साथ हुआ था। विवाह के बाद बेटा हुआ। बच्चे की दो साल बाद अचानक मौत हो गई थी। बच्चो की मौत के बाद उसका पति मानसिक रूप से परेशान रहने लगा था। वीरवार को सुबह परिवार के सदस्य जागे तो वह पंखे के साथ लटक रहा था और इसकी मौत हो चुकी थी।

जरनैल की खुद की थी लैब

जरनैल सिंह का कारोबार बढि़या चल रहा था। उसका खन्ना के स्प्रिंग डेल स्कूल के नजदीक लैब का कारोबार था। काम अच्छा होने के बावजूद वह अक्सर परेशानी में घिरा हुआ रहता था। पत्नी के अनुसार वह कई दिन ज्यादा परेशान रहने लगा था।

पुलिस ने रोका अंतिम संस्कार

वीरवार को परिवार द्वारा मृतक जरनैल सिंह का सुबह अंतिम संस्कार किया जाने लगा। पुलिस को आत्महत्या की कोई सूचना नहीं दी थी। किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी, तो पुलिस ने मौके पर पहुंच कर अंतिम संस्कार रुकवा दिया। इस बारे में थाना सिटी -दो के प्रमुख हरविंदर सिंह ने कहा कि जांच के बाद पुलिस ने धारा 174 की कार्रवाई कर लाश का पोस्टमार्टम करवा कर स्वजनों के हवाले कर दी थी।

chat bot
आपका साथी