लद्दड़ ने संभाला नगर कौंसिल प्रधान का पदभार

बीती 22 अप्रैल को खन्ना नगर कौंसिल का प्रधान चुने गए कमलजीत सिंह लद्दड़ ने सोमवार को पदभार संभाल लिया। स्थानीय निकाय विभाग की तरफ से 11 मई को लद्दड़ की प्रधानगी संबंधी नोटीफिकेशन जारी कर दिया था।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 17 May 2021 07:40 PM (IST) Updated:Mon, 17 May 2021 07:40 PM (IST)
लद्दड़ ने संभाला नगर कौंसिल प्रधान का पदभार
लद्दड़ ने संभाला नगर कौंसिल प्रधान का पदभार

जागरण संवाददाता, खन्ना : बीती 22 अप्रैल को खन्ना नगर कौंसिल का प्रधान चुने गए कमलजीत सिंह लद्दड़ ने सोमवार को पदभार संभाल लिया। स्थानीय निकाय विभाग की तरफ से 11 मई को लद्दड़ की प्रधानगी संबंधी नोटीफिकेशन जारी कर दिया था। इसके बाद सोमवार की शाम करीब चार बजे लद्दड़ ने चार्ज ले लिया। इस दौरान खन्ना के विधायक गुरकीरत सिंह कोटली, पूर्व मंत्री मलकीत सिंह दाखा समेत कांग्रेस के कईं बड़े नेता मौजूद थे।

22 अप्रैल को प्रधान पद के लिए चुने जाने के बाद से नोटीफिकेशन होने तक उप प्रधान चुने गए जतिदर पाठक कार्यकारी प्रधान की भूमिका में थे। इस दौरान विधायक व अन्य नेताओं ने लद्दड़ को बधाई दी। कोटली ने कहा कि एक बड़ी जिम्मेवारी लद्दड़ के कंधों पर आज से है। वे लोगों की सेवा में दिन-रात लगाएं। उ

पूर्व मंत्री दाखा ने कहा कि लद्दड़ परिवार के संस्कार जनसेवा से जुड़े हैं। यह परिवार कभी लोगों की सेवा से पीछे नहीं हट सकता। कमलजीत ने कभी सपने में भी नहीं सोचा होगा कि वे पहली बार जीत कर ही कौंसिल प्रधान बन जाएंगें। लेकिन, वे इसे एक चुनौती के रूप में ले और अपना सारा समय जनता की सेवा में लगाएं।

लद्दड़ ने अपने संबोधन में विधायक और पार्टी हाईकमान का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि वे सभी पार्षदों को साथ लेकर एक टीम की तरह काम करेंगें। शहर के विकास में किसी तरह की कमी नहीं आने दी जाएगी। विधायक कोटली की अगुआई में खन्ना शहर का सर्वपक्षीय विकास बगैर किसी भेदभाव के किया जाएगा।

इस अवसर पर उप प्रधान जतिदर पाठक, प्रदेश कांग्रेस सचिव रूपिदर सिंह राजा गिल, ब्लाक समिति चेयरमैन सतनाम सिंह सोनी, आढ़ती एसोसिएशन प्रधान हरबंस सिंह रोशा, पार्षद सुनील कुमार नीटा, पार्षद अमरीश कालिया, पार्षद पति नरिदर वर्मा बौबी, पार्षद गुरमीत नागपाल, पार्षद संदीप घई, पार्षद सुरिदर कुमार बावा, पार्षद हरदीप सिंह नीनू, पार्षद रविदर सिंह बब्बू, पार्षद पति रणबीर सिंह काका, पार्षद शमिदर सिंह मिटू, पूर्व पार्षद गुरदीप मशाल, पार्षद सुखदेव मिड्ढा, यूथ कांग्रेस प्रधान अंकित शर्मा, विधायक के सियासी सलाहकार हरिदर सिंह कनेच, रणबीर सिंह लद्दड़ भी मौजूद रहे।

नए पार्षदों को विधायक ने दिया सफलता का मंत्र

खन्ना के विधायक गुरकीरत सिंह कोटली ने इस बार पहली बार चुन कर आए नए पार्षदों को सफलता का मंत्र भी दिया। कोटली ने कहा कि नए पार्षद विचलित हुए बिना जनता की सेवा करे। कभी भी यह नहीं सोचना कि पार्षद बन कर हमें क्या मिला। यह एक जिम्मेदारी है, जिसे पांच साल तक निभाना है। उन्होंने कहा कि कौंसिल के दायरे से बाहर निकल पार्षद अन्य विभागों में भी अपनी पैठ बनाएं ताकि लोगों के हर तरह के काम कराए जा सकें। अधिकारियों से पूरे सभ्य तरीके से बात करें। कभी काम में देरी हो जाए तो गुस्सा नहीं करें। लोगों ने उन्हें एक सुनहरी मौका दिया है सेवा का। इसे व्यर्थ नहीं जाने दें।

chat bot
आपका साथी