Ludhiana Bird Flu Alert! लुधियाना के खन्ना में मंडराया बर्ड फ्लू का खतरा, प्रेम भंडारी पार्क में आठ कौवे मृत मिले

लुधियाना के खन्ना में बर्ड फ्लू का खतरा मंडराने लगा है। शनिवार को शहर के सबसे बड़े पार्क प्रेम भंडारी पार्क में शनिवार तड़के करीब आठ मृत कौवे मिले हैं। पार्क में सुबह सैर कर रहे लोगों ने इन कौवों को देखा।

By Vikas_KumarEdited By: Publish:Sun, 17 Jan 2021 08:44 AM (IST) Updated:Sun, 17 Jan 2021 08:44 AM (IST)
Ludhiana Bird Flu Alert! लुधियाना के खन्ना में मंडराया बर्ड फ्लू का खतरा, प्रेम भंडारी पार्क में आठ कौवे मृत मिले
आशंका है कि कौैवों की मौत बर्ड फ्लू से हुई है।

लुधियाना, (खन्ना) जेएनएन। खन्ना नगर कौंसिल दफ्तर में बने शहर के सबसे बड़े पार्क प्रेम भंडारी पार्क में शनिवार तड़के करीब आठ मृत कौवे मिले हैं। पार्क में सुबह सैर कर रहे लोगों ने इन कौवों को देखा।

सैर कर रहे सुखदेव सिंह ने बताया कि सुबह वे सैर कर रहे थे तो पेड़ों के नीचे कई कौवे मृत पड़े थे। उन्होंने तुरंत मौके पर मौजूद कौंसिल स्टाफ को इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि आशंका है कि कौैवों की मौत बर्ड फ्लू से हुई है। 

वन्य जीव विभाग के जिला अधिकारी शमिंदर सिंह ने कहा कि पंजाब में फिलहाल बर्ड फ्लू जैसी कोई बात नहीं है। ज्यादा सर्दी के चलते पक्षियों की मौत संभव है। फिर भी रविवार को वे सैंपल लेकर इसे जांच के लिए भेज देंगें। उसके बाद ही सही जानकारी मिल पाएगी।

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी