यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय भाषण मुकाबले में खन्ना के गुरमीत नागपाल रहे द्वितीय

आल इंडिया यूथ कांग्रेस की तरफ से यंग इंडिया के बोल के अंतर्गत राष्ट्रीय स्तरीय भाषण मुकाबले का आयोजन 21 से 23 नवंबर तक दिल्ली के आल इंडिया यूथ कांग्रेस दफ्तर में करवाया गया।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 24 Nov 2021 07:49 PM (IST) Updated:Wed, 24 Nov 2021 07:49 PM (IST)
यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय भाषण मुकाबले में खन्ना के गुरमीत नागपाल रहे द्वितीय
यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय भाषण मुकाबले में खन्ना के गुरमीत नागपाल रहे द्वितीय

जागरण संवाददाता, खन्ना

आल इंडिया यूथ कांग्रेस की तरफ से 'यंग इंडिया के बोल' के अंतर्गत राष्ट्रीय स्तरीय भाषण मुकाबले का आयोजन 21 से 23 नवंबर तक दिल्ली के आल इंडिया यूथ कांग्रेस दफ्तर में करवाया गया। इस मुकाबले में देश के सभी राज्यों से आए 280 युवा कांग्रेसियों ने हिस्सा लिया। इस कड़े मुकाबले में खन्ना के युवा कांग्रेसी गुरमीत सिंह नागपाल ने दूसरा स्थान हासिल किया। नागपाल खन्ना से दूसरी बार पार्षद बने हैं और प्रदेश स्तर के मुकाबले में वे पहला स्थान हासिल कर चुके हैं।

जिला खन्ना यूथ कांग्रेस के उप प्रधान नागपाल ने इस भाषण मुकाबले में लोकतंत्र और बेरोजगारी विषयों पर बेबाकी के साथ संबोधित किया। उनकी भाषण कला से प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल के सदस्य बहुत प्रभावित हुए। मुकाबले के दौरान प्रबंधकों की तरफ से भागीदारों को अलग-अलग विषय पर बोलने को कहा गया था। उन्हें पहले ही विषयों संबंधी जानकारी देकर इस पर भाषण तैयार करने और उसे पेश करने को कहा गया था।

कार्यक्रम की अध्यक्षता आल इंडिया यूथ कांग्रेस के प्रभारी कृष्णा आलावारू और प्रधान श्रीनिवास बीवी ने की। निर्णायक मंडल में प्रणव झा, इमरान प्रतापगढ़ी, अलका लांबा, अजय माकन, पवन खेड़ा, रागिनी नायक, रमा मोहम्मद जैसे सीनियर नेता शामिल थे। इस दौरान मुख्य अतिथियों व निर्णायकों के अलावा सीनियर नेताओं की तरफ से विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। इन प्रतियोगिताओं के आयोजन का मकसद यूथ कांग्रेस ने नीचे के स्तर पर काम कर रहे टेलेंट को निखारना है।

इस अवसर पर आल इंडिया यूथ कांग्रेस के नेता श्रीराम लांबा, रजनीश बिशनोई, मनीष चौधरी, पंजाब यूथ कांग्रेस प्रभारी मुकेश कुमार और इफ्तियार अहमद भी मौजूद रहे। विजेताओं को पार्टी में बड़ी जिम्मेवारियों से नवाजा जा सकता है। नागपाल ने इस उपलब्धि के लिए परमात्मा, माता-पिता, अध्यापकों, कांग्रेस लीडरशिप, कैबिनेट मंत्री गुरकीरत सिंह, सांसद शमशेर सिंह दूलों, सांसद डा. अमर सिंह, बरिन्दर सिंह ढिल्लों, यूथ कांग्रेस के साथियों, शुभचितकों, वार्ड और शहर निवासियों का धन्यवाद किया।

chat bot
आपका साथी