कांग्रेस के गुरबिदर सिंह चुने गए वेरका मिल्क प्लांट के डायरेक्टर

वेरका मिल्क प्लांट लुधियाना के डायरेक्टर पद के चुनाव में खन्ना हलके से कांग्रेस के उम्मीदवार गुरबिदर सिंह सरपंच ईसड़ू विजेता रहे। गुरबिदर सिंह ने अपने विरोधी अकाली दल के गुरजीत सिंह राजेवाल को हराया।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 27 Oct 2021 08:41 PM (IST) Updated:Wed, 27 Oct 2021 08:41 PM (IST)
कांग्रेस के गुरबिदर सिंह चुने गए वेरका मिल्क प्लांट के डायरेक्टर
कांग्रेस के गुरबिदर सिंह चुने गए वेरका मिल्क प्लांट के डायरेक्टर

जागरण संवाददाता, खन्ना : वेरका मिल्क प्लांट लुधियाना के डायरेक्टर पद के चुनाव में खन्ना हलके से कांग्रेस के उम्मीदवार गुरबिदर सिंह सरपंच ईसड़ू विजेता रहे। गुरबिदर सिंह ने अपने विरोधी अकाली दल के गुरजीत सिंह राजेवाल को हराया। गुरबिंदर सिंह को 25 और गुरजीत सिंह को 24 वोट मिले। गुरबिंदर सिंह की जीत पर मंत्री गुरकीरत कोटली, विधायक लखवीर सिंह लक्खा पायल, प्रदेश सचिव रुपिन्दर सिंह राजा गिल, चेयरमैन ब्लाक समिति खन्ना सतनाम सिंह सोनी रोहणों, ओएसडी डा. गुरमुख सिंह चाहल, चेयरमैन मार्केट कमेटी गुरदीप सिंह रसूलड़ा और ब्लाक प्रधान बेअंत सिंह जस्सी किशनगढ़ की तरफ से बधाई दी गई। इस मौके हाकम सिंह रोहणों, दर्शन सिंह कम्मा, हरिन्दर सिंह रिटा, सुखदेव सिंह कलकत्ता, जसवीर सिंह समराला, जसविन्दर सिंह माडल टाऊन खन्ना, जगवंत सिंह, गुरिन्दर सिंह मंडेर, गुलशेर सिंह गंढूआं, कुलविन्दर सिंह पालमाजरा, करमजीत सिंह, जगदीप सिंह, मनप्रीत सिंह, परमिन्दर सिंह, बलविन्दर कौर, गुरमीत कौर, सुरिन्दर कौर, करनैल सिंह पूर्व सरपंच, सुखवीर सिंह सोनी, महिंदर सिंह चेयरमैन, चरनजीत सिंह, सुखदेव सिंह सेबी, बुद्ध राम, गुलनीश सिंह, करमजोत सिंह, लखवीर सिंह, अनवर खान, डोगर खान, धरमिंदर सिंह, तरनप्रीत सिंह, राजिंदर सिंह ़फौजी उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी