नेशनल अचीवमेंट सर्वे के आखिरी दिन हिदी अध्यापकों को दी जानकारी

नेशनल अचीवमेंट सर्वे 2021 के लिए शनिवार को एएस माडर्न प्राइमरी विग स्कूल में छह दिवसीय प्रशिक्षण कैंप सपन्न हुआ। कैंप में पहली बार अलग-अलग प्राईवेट केंद्रीय विद्यालयों नवोदय विद्यालयों और आदर्श स्कूलों ने भी शिरकत की।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 18 Sep 2021 08:00 PM (IST) Updated:Sat, 18 Sep 2021 08:00 PM (IST)
नेशनल अचीवमेंट सर्वे के आखिरी दिन हिदी अध्यापकों को दी जानकारी
नेशनल अचीवमेंट सर्वे के आखिरी दिन हिदी अध्यापकों को दी जानकारी

जागरण संवाददाता, खन्ना : नेशनल अचीवमेंट सर्वे 2021 के लिए शनिवार को एएस माडर्न प्राइमरी विग स्कूल में छह दिवसीय प्रशिक्षण कैंप सपन्न हुआ। कैंप में पहली बार अलग-अलग प्राईवेट, केंद्रीय विद्यालयों, नवोदय विद्यालयों और आदर्श स्कूलों ने भी शिरकत की। आखिरी दिन विभिन्न स्कूलों से आए हिदी अध्यापकों और प्रमुखों को सर्वे सम्बन्धित जानकारी दी गई। कैंप ब्लाक नोडल अफसर प्रिसिपल विशाल विशिष्ट चकौही और प्रिसिपल बलजीत सिंह ललहेड़ी के नेतृत्व में किया गया। बीएम हिदी अनमोल सूद ने हिदी अध्यापकों को सर्वे की जानकारी दी। अनमोल सूद ने 12 नवंबर को होने जा रहे नेशनल अचीवमेंट सर्वे के सवालों के जवाब भी दिए और अध्यापकों को सर्वे में अपना भरपूर योगदान देने के लिए प्रेरित किया। सूद ने बताया कि पहली बारी इस सर्वे में सरकारी, अर्ध सरकारी, प्राइवेट, केंद्रीय और नवोदय स्कूलों को शामिल किया गया। इस कारण यह सर्वे हर विद्यार्थी और अध्यापक के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण होने जा रहा है। इस मौके राजीव शाही, मनप्रीत सिंह, धर्मेंद्र सिंह, धीरज कुमार उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी