गणेश महोत्सव की नवमी पूजा करवाई, आज होगा विसर्जन

मंदिर देवी दवाला में आयोजित गणपति पूजा के नौवें दिन भी विधिवत पूजा अरुण भारद्वाज एवं मंजू द्वारा करवाई गई। पंडित मोहन परगई ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ गणेश जी का पंचामृत स्नान एवं षोडषोपचार करवाया। गणेश महिमा के बारे में पुजारी जी ने बताया चार हिदू दिव्य शक्तियों-ब्रहमा विष्णु महेश व दुर्गा के साथ गणेश भी पूजित हैं जिसे पंचयतन पूजा कहा जाता है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 18 Sep 2021 07:55 PM (IST) Updated:Sat, 18 Sep 2021 07:55 PM (IST)
गणेश महोत्सव की नवमी पूजा करवाई, आज होगा विसर्जन
गणेश महोत्सव की नवमी पूजा करवाई, आज होगा विसर्जन

जागरण संवाददाता, खन्ना : मंदिर देवी दवाला में आयोजित गणपति पूजा के नौवें दिन भी विधिवत पूजा अरुण भारद्वाज एवं मंजू द्वारा करवाई गई। पंडित मोहन परगई ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ गणेश जी का पंचामृत स्नान एवं षोडषोपचार करवाया। गणेश महिमा के बारे में पुजारी जी ने बताया चार हिदू दिव्य शक्तियों-ब्रहमा, विष्णु, महेश व दुर्गा के साथ गणेश भी पूजित हैं जिसे पंचयतन पूजा कहा जाता है। गणेश जी के बारह प्रमुख नामों सुमुख, एकदंत, कपिल, गजकर्णक, लम्बोदर, विकट, विघ्ननाष, विनायक, धूम्रकेतू, गणाध्यक्ष, भालचंद्र, गजानन का अर्थ सहित उच्चारण करवाया गया। इसके अलावा वामन द्वादशी के महत्व पर प्रकाश डालते हुए भगवान विष्णु के वामन अवतार की कथा सुनाई गई। शाम के समय महिला संकीर्तन मंडली द्वारा भजन संध्या का आयोजन किया गया एवं गणपति बप्पा मोरेया के जयघोषों के साथ आरती की गई। रविवार को हवन के बाद मूर्ति विसर्जन किया जाएगा और शोभा यात्रा के लिए विशाल लंगर लगाया जाएगा।

chat bot
आपका साथी