भाजपा व्यापार मोर्चा मालेरकोटला और जालंधर प्रभारी बने बिपन चंद्र

खन्ना के भाजपा नेता और भाजपा व्यापार सेल के प्रदेश सचिव बिपन चंद्र गैंद को पार्टी की तरफ से बड़ी जिम्मेवारी सौंपी गई है। गैंद को व्यापार सेल के प्रदेश प्रधान दिनेश सरपाल की तरफ से मालेरकोटला और जालंधर देहाती उत्तर का प्रभारी नियुक्त किया गया है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 24 Sep 2021 08:20 PM (IST) Updated:Fri, 24 Sep 2021 08:20 PM (IST)
भाजपा व्यापार मोर्चा मालेरकोटला और जालंधर प्रभारी बने बिपन चंद्र
भाजपा व्यापार मोर्चा मालेरकोटला और जालंधर प्रभारी बने बिपन चंद्र

जागरण संवाददाता, खन्ना : खन्ना के भाजपा नेता और भाजपा व्यापार सेल के प्रदेश सचिव बिपन चंद्र गैंद को पार्टी की तरफ से बड़ी जिम्मेवारी सौंपी गई है। गैंद को व्यापार सेल के प्रदेश प्रधान दिनेश सरपाल की तरफ से मालेरकोटला और जालंधर देहाती उत्तर का प्रभारी नियुक्त किया गया है। शुक्रवार को सरपाल की तरफ से बिपन चंद्र को नियुक्ति पत्र सौंपा गया। इस दौरान भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अजय सूद भी मौजूद थे।

गैंद ने कहा कि पार्टी द्वारा सौंपी गई जिम्मेवारी के लिए वे प्रधान सरपाल व हाईकमान के आभारी हैं। वे इस जिम्मेदारी को पूरी मेहनत और इमानदारी के साथ निभाने की कोशिश करेंगें। पार्टी के साथ व्यापारियों समेत अन्य वर्गों को जोड़ने के लिए वे दिन रात एक कर देंगें। उन्होंने कहा कि भाजपा की केंद्र सरकार ने व्यापारी वर्ग के लिए कईं राहतें अपने कार्यकाल के दौरान दी है। पहले की बजाय अब देश में व्यापार करना आसान हुआ है। भाजपा हर वर्ग को राहत देने वाली पार्टी है।

chat bot
आपका साथी