कांग्रेस में शामिल हुए खन्ना के चार आजाद पार्षद

खन्ना नगर कौसिल चुनाव में जीत कर आए चार आजाद पार्षदों ने बुधवार को कांग्रेस का हाथ थाम लिया। चारों पार्षदों का खन्ना के विधायक गुरकीरत सिंह कोटली ने अपने आवास पर सिरोपा पहना कर पार्टी में स्वागत किया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 25 Feb 2021 06:44 AM (IST) Updated:Thu, 25 Feb 2021 06:44 AM (IST)
कांग्रेस में शामिल हुए खन्ना के चार आजाद पार्षद
कांग्रेस में शामिल हुए खन्ना के चार आजाद पार्षद

जागरण संवाददाता, खन्ना : खन्ना नगर कौसिल चुनाव में जीत कर आए चार आजाद पार्षदों ने बुधवार को कांग्रेस का हाथ थाम लिया। चारों पार्षदों का खन्ना के विधायक गुरकीरत सिंह कोटली ने अपने आवास पर सिरोपा पहना कर पार्टी में स्वागत किया। इस दौरान खन्ना कांग्रेस के कईं सीनियर नेता शामिल थे। चार आजाद पार्षदों के शामिल होने के बाद अब कांग्रेस पार्षदों की खन्ना नगर कौंसिल में कुल संख्या 23 हो गई है। कुल 33 पार्षदों वाली खन्ना नगर कौंसिल में अब छह शिअद, दो भाजपा और दो आप के पार्षद हैं।

कांग्रेस में शामिल हुए चार आजाद पार्षदों में वार्ड एक से सुखविदर कौर, वार्ड नौ से प्रभजोत कौर गिन्नी मान, वार्ड 29 से अमरजीत कौर और वार्ड 32 से सुखदेव कुमार मिड्ढा शामिल हैं। इनमें से गिन्नी मान, अमरजीत कौर और सुखदेव मिड्ठा की पृष्ठभूमि कांग्रेसी ही है। गिन्नी मान को चुनाव के बीच कांग्रेस ने बाहर से समर्थन दे दिया था। अमरजीत कौर को एक बार टिकट देकर कुछ दिन बाद काट दी गई थी, जबकि सुखदेव मिड्ढा टिकट नहीं मिलने के कारण आजाद चुनाव मैदान में उतर आए थे। कोटली ने कहा कि पंजाब के लोगों ने कांग्रेस सरकार के विकास और जनहित की योजनाओं से खुश होकर निकाय चुनावों में शानदार जीत दी है।

इस अवसर पर खन्ना नगर कौंसिल के पूर्व प्रधान विकास मेहता, ब्लाक कांग्रेस प्रधान जतिदर पाठक, इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के चेयरमैन गुरमिदर सिंह लाली, मार्केट कमेटी के चेयरमैन गुरदीप सिंह रसूलड़ा, जिला यूथ कांग्रेस प्रधान अमित तिवारी, पार्षद गुरमीत नागपाल, पार्षद संदीप घई, पार्षद हरदीप सिंह नीनू, पार्षद रविदर सिंह बब्बू, पार्षद गौरव विजन गिन्नी, पार्षद अमरीश कालिया, पार्षद सरिदर कुमार बावा, संजय घई, विधायक कोटली के राजनीतिक सलाहकार हरिदर सिंह कनेच, गुरी कालीराव, गैरी स्वैच, गुरदीप मशाल, रोहित शर्मा, विशाल कौशल, प्रिया धीमान भी मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी