डीएपी खाद न मिलने पर किसानों ने किया रोष प्रदर्शन

डीएपी खाद नहीं मिलने के चलते किसान सोसायटियों और दुकानों के चक्कर काट रहे हैं पर किसानों को खाद नहीं मिल रही। शनिवार को किसानों को खन्ना रेलवे स्टेशन पर खाद का रैक लगने का पता लगा। इस पर किसान बड़ी संख्या में वहां पहुंच गए।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 23 Oct 2021 08:35 PM (IST) Updated:Sat, 23 Oct 2021 08:35 PM (IST)
डीएपी खाद न मिलने पर किसानों ने किया रोष प्रदर्शन
डीएपी खाद न मिलने पर किसानों ने किया रोष प्रदर्शन

जागरण संवाददाता, खन्ना : डीएपी खाद नहीं मिलने के चलते किसान सोसायटियों और दुकानों के चक्कर काट रहे हैं पर किसानों को खाद नहीं मिल रही। शनिवार को किसानों को खन्ना रेलवे स्टेशन पर खाद का रैक लगने का पता लगा। इस पर किसान बड़ी संख्या में वहां पहुंच गए। पहले यह भी चर्चा चलती रही कि खन्ना इलाको की खाद किसी दूसरे हलके में भेजने की कोशिश किसी विधायक की तरफ से जा रही है। लेकिन, खाद नहीं आई तो किसानों ने रोष प्रदर्शन कर केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

पलविन्दर सिंह, दिलबाग सिंह बहलोलपुर, दलजीत सिंह सवैच, कश्मीरा सिंह माजरा, अवतार सिंह माजरा ने कहा कि पंजाब के किसानों की तरफ से किसान आंदोलन में बड़ा योगदान दिया गया है। इस कारण केंद्र सरकार पंजाब के किसानों को परेशान कर रही हैे। किसानों को डीएपी खाद की पूरी सप्लाई नहीं दी नहीं जा रही है। किसानों की आलू और गेहूं की बिजाई में देरी हो रही हैे।

इस मौके गुरदयाल सिंह भट्टियां, दविन्दर सिंह सलौदी, हरप्रीत सिंह सहजोमाजरा, सुखविन्दर सिंह जटाना, सुखमन सिंह मानुपुर, नवजोत सिंह, दलवीर सिंह मानुपुर, बंत सिंह सलौदी, गुरप्रीत सिंह धमोट, अवतार सिंह फैजगढ़, रछपाल सिंह मान कलालमाजरा, दविंदर सिंह भुमद्दी, दिलबाग सिंह बहलोलपुर, मक्खन सिंह राणवां उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी