खन्ना की मस्जिदों में अदा की नमाज

मुसलमान भाईचारे की तरफ से शहर में ईद-उल-अजहा का त्योहार बुधवार को श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस दौरान विभिन्न भाईचारे के लोगों की तरफ से मुस्लिम भाईचारे को बधाई दी गई।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 21 Jul 2021 08:56 PM (IST) Updated:Wed, 21 Jul 2021 08:56 PM (IST)
खन्ना की मस्जिदों में अदा की नमाज
खन्ना की मस्जिदों में अदा की नमाज

जागरण संवाददाता, खन्ना : मुसलमान भाईचारे की तरफ से शहर में ईद-उल-अजहा का त्योहार बुधवार को श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस दौरान विभिन्न भाईचारे के लोगों की तरफ से मुस्लिम भाईचारे को बधाई दी गई। जामा मस्जिद खटीका मोहल्ला खन्ना में ईद की नमा•ा अदा की गई। इमाम फारुख मुहम्मद की तरफ से नमा•ा अदा करवाई गई। नमा•ा अदा करने के बाद एक दूसरे को ईद की बधाई दी गई। इसी तरह पीर भोले मस्जिद जीटीबी मार्केट, आ•ाद नगर मस्जिद, मदीना मस्जिद भट्टियां, मस्जिद लिबड़ा में भी ईद की नमा•ा अदा की गई। विधायक गुरकीरत सिंह और यादविन्दर सिंह यादू की तरफ से भी मुस्लिम भाईचारे को ईद की बढ़ाईं दीं गई।

खन्ना बाक्सिग वेलफेयर एसोसिएशन की तरफ से बाबा ़फरीद निष्काम सेवा सोसायटी की चेअरपरसन बीबी फातिमा को उनके घर जा कर ईद की बधाई दी गई। गांव इकोलाहा में भी एक विशेष धार्मिक करवाया गया। कांग्रेस नेता दिलबर मोहम्मद खान ने भी इसमें शिरकत की। खन्ना नगर कौंसिल के पूर्व प्रधान और शिअद पीएसी सदस्य इकबाल सिंह चन्नी ने आजाद नगर मस्जिद में ईद समारोह में शिरकत की। उन्होंने मुस्लिम भाईचारे को बधाई दी। उनके साथ प्रीतम सिंह, मनजीत सिंह, गुरप्रताप सिंह, तरसेम भी थे।

इन मौकों पर कारी शकील अहमद, इकबाल मतानिया, शौकत सदीकी, लाभ दीन, मुहम्मद मुस्तफा, बाई मेहरदीन, रो•ाी ़खानम, साबर गिल, हाकिम दीन, हनीफ ़खान रिकू, आतिश ़खान राजू, सलीम मोहम्मद, लाभ दीन, सुलतान ़खान, मोहम्मद इस्माइल, सुराज मोहम्मद, अब्दुल लतीफ अब्दुल, आलम इतफार, अन्सारी, महक गिल, अरमान गिल, मौलिक गिल, कुलविन्दर सिंह, गुरजीत कौर, सतविंदर रहल आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी