स्टेशन पर फंसे यात्रियों तक पहुंचाया भोजन

भारत बंद के कारण अमृतसर से दिल्ली जा रही ट्रेन को खन्ना स्टेशन पर रोक दिया गया। इस दौरान शहर के समाज सेवियों ने वहां फंसे यात्रियों के लिए भोजन-पानी उपलब्ध करवाया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 27 Sep 2021 08:00 PM (IST) Updated:Mon, 27 Sep 2021 08:00 PM (IST)
स्टेशन पर फंसे यात्रियों तक पहुंचाया भोजन
स्टेशन पर फंसे यात्रियों तक पहुंचाया भोजन

जागरण संवाददाता, खन्ना : भारत बंद के कारण अमृतसर से दिल्ली जा रही ट्रेन को खन्ना स्टेशन पर रोक दिया गया। इस दौरान समाज सेवी हंसराज बिरानी ने यात्रियों की सुविधा के लिए शहर की सभी गणमान्य लोगों व विभिन्न धार्मिक संस्थाओं मां अन्नपूर्णा रसोई (मानव सेवा), एकता मे शक्ति, श्री शिव कांवड़ सेवा संघ, मां नयना देवी सेवा मण्डल, बाबा गणपति सेवा संघ, दशहरा कमेटी, शिव सेना, अपना खन्ना ग्रुप आदि के सहयोग से सुबह का नाश्ता, दोपहर का भोजन, चाय, फल, दवा एवं बच्चों के लिए दूध आदि का उचित प्रबंध भी किया गया। इस अवसर पर शशि बर्धन, राज कुमार मैनरो, विशाल बौबी, सुनील गुप्ता, दलजीत थापर, चंदन नेगी, ललित शर्मा, पंडित विनोद तिवारी, संजीव कुमार, गुरदीप नकड़ा, मुकेश सिंघी, पंडित ऋषि देव, विशाल भाटिय़ा, कपिल सीए, संजीव जिदल, अशोक कुमार, शमशेर शर्मा, राम लाल मीणा, राहुल गर्ग वावा, ब्रह्मदेव बर्मा, गोपाल कालड़ा, हरमेश लोटे, सुरिदर शर्मा, महेश गुप्ता, अभिषेक बर्धन, प्रवेश दत्ता काकू, मदन वरमानी बिट्टू भी मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी