खन्ना मंडी में खराब इंतजाम के खिलाफ अकाली दल का धरना
यादू ने कहा कि कांग्रेस सरकार की गलत नीतियों के कारण किसान और आढ़तियों के साथ म•ादूर भी मंडियों में परेशान हैं। किसी की कहीं कोई सुनवाई नहीं हो रही।
जागरण संवाददाता, खन्ना : एशिया की सबसे बड़ी अनाज मंडी में गेहूं खरीद के खराब प्रबंधों को लेकर आढ़ती और किसानों में हाहाकार मची है। धीमी लिफ्टिंग, कम बरदाना और अदायगी में देरी के चलते अकाली दल की तरफ केंद्रीय वर्किंग कमेटी सदस्य यादविंदर सिंह यादू के नेतृत्व में खाद्य व आपूर्ति विभाग के दफ्तर के बाहर धरना दिया गया। इस दौरान पंजाब सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। अकाली दल के नेताओं और वर्करों के साथ किसानों और आढ़तियों ने भी धरने में शिरकत की।
यादू ने कहा कि कांग्रेस सरकार की गलत नीतियों के कारण किसान और आढ़तियों के साथ म•ादूर भी मंडियों में परेशान हैं। किसी की कहीं कोई सुनवाई नहीं हो रही। मंडियों में बिकी गेहूं की भराई के लिए बारदाना नहीं मिल रहा। किसानों को 48 घंटों में अदायगी के दावे झूठे साबित हो गए हैं। ठेकेदार की तरफ से लिफ्टिग नहीं की जा रही।
उन्होंने आगे कहा कि इसके बहाने आढ़तियों की लूट खसूट की जा रही है। यह सब कांग्रेस सरकार की शह पर हो रहा है। लिफ्टिग का ठेका भी कांग्रेस नेताओं के चहेते को दिया गया है। इस मौके •िाला प्रधान रघबीर सिंह सहारनमाजरा, •िाला प्रधान बीसी विग राजिन्दर सिंह जीत, देहाती प्रधान जगदीप सिंह दीपी, हरजंग सिंह गिल, जसपाल सिंह नागरा, मनजोत सिंह मोनू, एडवोकेट जतिदर पाल सिंह, गुरजीत सिंह नागरा, गुरदीप सिंह दीपा रुमाणा, तेजिन्दर सिंह इकोलाहा, अजमेर सिंह इकोलाही भी उपस्थित थे।