वार्ड 26 में पार्षद मिटू की देखरेख में लगा कैंप

स्थानीय वार्ड 26 में पार्षद शमिदर सिंह मिटू की अगुआई में कोरोना वैक्सीनेशन कैंप लगाया गया। इस दौरान विधायक गुरकीरत सिंह कोटली ने भी जायजा लिया और लोगों को वैक्सीन लगवाने के लिए प्रोत्साहित किया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 18 Apr 2021 07:46 PM (IST) Updated:Sun, 18 Apr 2021 07:46 PM (IST)
वार्ड 26 में पार्षद मिटू की देखरेख में लगा कैंप
वार्ड 26 में पार्षद मिटू की देखरेख में लगा कैंप

जागरण संवाददाता, खन्ना : स्थानीय वार्ड 26 में पार्षद शमिदर सिंह मिटू की अगुआई में कोरोना वैक्सीनेशन कैंप लगाया गया। इस दौरान विधायक गुरकीरत सिंह कोटली ने भी जायजा लिया और लोगों को वैक्सीन लगवाने के लिए प्रोत्साहित किया। पार्षद मिटू ने बताया कि वार्ड में यह दूसरा कोरोना वैक्सीनेशन कैंप लगाया गया है। इस कैंप में 100 लोगों को वैक्सीन लगाई गई। इससे पहले के कैंप में 119 लोगों को वैक्सीन लगाई गई थी।

मिटू ने कहा कि कोरोना वैक्सीन पूरी तरह से सुरक्षित और प्रभावी है। इस अवसर पर ब्लाक कांग्रेस प्रधान जतिदर पाठक, नगर कौंसिल के पूर्व प्रधान विकास मेहता, ब्लाक समिति चेयरमैन सतनाम सिंह सोनी, अश्वनी प्रधान. धरमिदर चांदला, हरप्रीत धंजल, राजप्रीत सिंह, सुखविदर सिंह स्वैच, गुरजीत मांगट, संदीप सिंह राकेश शर्मा, सोनिया शर्मा, हरजीत सिंह खरे, तरलोचन सिंह लोची, गुलशन लाल नरूला. कस्तूरी लाल नरूला. जतिदर कुमार टिक्का, परमिदर सिद्धू, राजविदर सिंह, परमजीत सोनू, अंग्रेज सिंह भी मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी