कांग्रेस अनाज लिफ्टिग ठेके के दस्तावेज सार्वजनिक करे : छाहड़िया

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अनुज छाहड़िया ने कांग्रेस सरकार पर लिफ्टिग के ठेके में गड़बड़ी के आरोप लगाए हैं।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 19 Apr 2021 02:29 AM (IST) Updated:Mon, 19 Apr 2021 02:29 AM (IST)
कांग्रेस अनाज लिफ्टिग ठेके के दस्तावेज सार्वजनिक करे : छाहड़िया
कांग्रेस अनाज लिफ्टिग ठेके के दस्तावेज सार्वजनिक करे : छाहड़िया

जागरण संवाददाता, खन्ना : भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अनुज छाहड़िया ने कांग्रेस सरकार पर लिफ्टिग के ठेके में गड़बड़ी के आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि खरीदी ़फसल का मंडियों में सड़ना, लिफ्टिग के साधन ना होना और निजी लिफ्टिग करवाने पर ठेकेदारों द्वारा आढ़तियों से रिश्वत मांगना इसके सबूत हैं कि ठेकेदारी सिस्टम में कांग्रेसी नेताओं का सीधा दखल है और वे ठेका माफिया को मदद कर रहे हैं। छाहड़िया ने खाद्य आपूर्ति विभाग से अनाज लिफ्टिग के ठेके के दस्तावेज जनता में सार्वजनिक करने की मांग की।

छाहड़िया ने इसे किसान का शोषण व जनता की कमाई की बर्बादी बताया। किसानों को बहका कर ़खुद ठेकेदारियां लेने से कांग्रेसी नेताओं ने आंदोलन पर रोटियां सेंकने की कहावत को साबित कर दिया। अनाज खरीद व लिफ्टिग में भारी गड़बड़ी में कांग्रेसी नेताओं की मिलीभगत की चर्चा ने जोर पकड़ा हुआ है। उन्हें लिफ्टिग ठेके के दस्तावेज सार्वजनिक करने चाहिए।

छाहड़िया के अनुसार अफसर बताएं कि लिफ्टिग ठेका देने से पहले कितने ट्रकों की आरसी का रिकॉर्ड लिया व ठेकेदार की प्रमाणिकता, अनुभव के और मजदूरों के कौन से कागज लिए हैं ? कांग्रेस नेताओं के लालच के कारण ही आज फिर से मंडियों में पड़ी फसल बर्बाद हो रही है। गलत ठेके के कारण सड़ती फसल के रूप में बर्बाद हो रहे जनता के पैसे को कैसे वसूलना है यह जनता तय करे।

chat bot
आपका साथी