25 को खन्ना में चक्का जाम करेगा शिअद : यादू

कृषि विधेयक के खिलाफ शिअद के प्रधान सुखबीर सिंह बादल के निर्देशों पर 25 सितंबर को पंजाब बंद का समर्थन किया जाएगा

By JagranEdited By: Publish:Thu, 24 Sep 2020 03:04 AM (IST) Updated:Thu, 24 Sep 2020 03:04 AM (IST)
25 को खन्ना में चक्का जाम करेगा शिअद : यादू
25 को खन्ना में चक्का जाम करेगा शिअद : यादू

जागरण संवाददाता, खन्ना : कृषि विधेयक के खिलाफ शिअद के प्रधान सुखबीर सिंह बादल के निर्देशों पर 25 सितंबर को पंजाब बंद का समर्थन किया जाएगा और पूरे पंजाब में चक्का जाम किया जाएगा। खन्ना में अकाली दल की तरफ से गुरू अमरदास मार्केट के सामने जीटी रोड पर धरना दिया जाएगा। यह जानकारी यूथ अकाली दल कोर कमेटी के सदस्य यादविदर सिंह यादू ने दी।

यादू ने कहा किकृषि विधेयक के लागू होने से केवल किसानों का ही नहीं बल्कि आम लोगों का भी नुक्सान होगा। पंजाब की आर्थिकता पूरी तरह से कृषि के साथ जुड़ी हुई है। खेती के अच्छे-बुरे प्रभाव हर वर्ग पर पड़ते थे। इसलिए खेती बिल सिर्फ किसानी की ही बर्बादी नहीं करेंगे, बल्कि हर वर्ग के हित प्रभावित होंगे। यादू ने कहा कि 25 सितंबर के बंद के लिए आढ़ती, मजदूर, किराना व्यापारी, कपड़ा व्यापारी, ट्रांसपोर्टर और अन्य सामाजिक संगठन हिमायत के लिए आगे आकर पंजाब बंद को कामयाब करन में अपनी भूमिका अदा करें। यह आंदोलन केंद्र सरकार यह बिल वापस लेने के लिए मजबूर कर देगा। कृषि विधेयक से पूरे देश के लिए खतरा : गेजा राम जागरण संवाददाता, जगराओं : कृषि विधेयक अकेले किसानों के लिए ही नही बल्कि समूचे देश वासियों के लिए खतरनाक है। यह कहना है सफाई कर्मचारी कमिशन पंजाब के चेयरमैन गेजा राम का।

उन्होंने बताया कि सूबे के किसान, जमींदार व मजदूर वर्ग कृषि विधेयक के लागू होने के रोष प्रदर्शन तो कर रही है लेकिन केंद्र सरकार उनको देश के बड़े कॉरपोरेट घरानों के गुलाम बनाने की तैयारी में है। केंद्र सरकार की ओर से आम लोगों के बड़े विरोध के बावजूद इन बिलों को मंजूर कर देना सीधे तौर पर आम वर्ग से धोखा है। ऐसा करके मोदी सरकार पहले ही कोरोना काल से बुझे किसान, मजदूर व जमींदार वर्ग के लिए और परेशानियां ला रही है।

उन्होंने कहा कि हमारी कांग्रेस सरकार किसानों के साथ है और खेती विधेयकों का विरोध करके रहेंगे और जरूरत पड़ी इस संघर्ष को और तेज कर इंसाफ की मांग करेंगे।

chat bot
आपका साथी