विदेश भेजने के नाम पर 10.90 लाख की धोखाधड़ी, केस दर्ज

सिटी एक थाना पुलिस ने एक महिला को विदेश भेजने के नाम पर 10.90 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने के आरोप में चंडीगढ़ में इमीग्रेशन कंपनी चलाने वाली एक महिला के खिलाफ केस दर्ज किया है। महिला की गिरफ्तारी फिलहाल नहीं हुई है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 20 Oct 2021 08:38 PM (IST) Updated:Wed, 20 Oct 2021 08:38 PM (IST)
विदेश भेजने के नाम पर 10.90 लाख की धोखाधड़ी, केस दर्ज
विदेश भेजने के नाम पर 10.90 लाख की धोखाधड़ी, केस दर्ज

जागरण संवाददाता, खन्ना : सिटी एक थाना पुलिस ने एक महिला को विदेश भेजने के नाम पर 10.90 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने के आरोप में चंडीगढ़ में इमीग्रेशन कंपनी चलाने वाली एक महिला के खिलाफ केस दर्ज किया है। महिला की गिरफ्तारी फिलहाल नहीं हुई है।

अपनी शिकायत में खन्ना के वार्ड 12 के गुरु गोबिंद सिंह नगर निवासी बलजिदर सिंह ने बताया कि उनकी बहू प्रभजोत कौर को विदेश भेजने के लिए चंडीगढ़ में आइ अब्रोड एजुकेशन एंड इमीग्रेशन सर्विसे•ा की मालकिन पूजा महाजन से 12 लाख रुपये में बात तय हुई। उन्होंने पूजा महाजन के कहने पर उनकी कंपनी के खाते में दो बार में 10.90 लाख रुपये जमा भी करवाए। हालांकि बाद मे पूजा महाजन ने न तो उनकी बहू प्रभजोत कौर को कनाडा भेजा और ना ही उनके रुपये वापस किए। पुलिस ने पूजा महाजन के खिलाफ धोखाधड़ी के साथ इमीग्रेशन एक्ट के तहत भी केस दर्ज किया है।

chat bot
आपका साथी