भाजपा ने की रैली की तैयारियों की समीक्षा

जाब भाजपा द्वारा 18 मार्च को जालंधर में पंजाब की कांग्रेस सरकार के खिलाफ की जा रही रैली को लेकर मंडल स्तर पर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।

By Edited By: Publish:Wed, 14 Mar 2018 09:10 PM (IST) Updated:Thu, 15 Mar 2018 03:02 PM (IST)
भाजपा ने की रैली की तैयारियों की समीक्षा
भाजपा ने की रैली की तैयारियों की समीक्षा
जागरण संवाददाता, खन्ना पंजाब भाजपा द्वारा 18 मार्च को जालंधर में पंजाब की कांग्रेस सरकार के खिलाफ की जा रही रैली को लेकर मंडल स्तर पर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। भाजपा इस रैली में भीड़ जुटाकर 2019 के लोकसभा चुनाव का भी बिगुल फूंकना चाहती है। इस संबंध में भाजपा प्रदेश सचिव विजय पुरी ने खन्ना भाजपा की टीम के साथ बुधवार को बैठक की। उन्होंने खन्ना जिला भाजपा द्वारा की जा रही तैयारियों की समीक्षा भी की। भाजपा जिला प्रधान बिक्रमजीत ¨सह चीमा ने कहा कि रैली में भारी संख्या में भाजपा वर्कर्स व लोगों को लामबंद करने की तैयारियां मुकम्मल हो गई हैं। खन्ना से बड़ी संख्या में वर्कर जालंधर के लिए रवाना होंगे। उन्होंने कहा कि रैली के बाद कांग्रेस का पंजाब में पतन शुरू हो जाएगा। इस अवसर पर जिला महासचिव रणजीत ¨सह हीरा, कोषाध्यक्ष बीर प्रकाश कपूर, अजय सूद, मोहम्मद रजा, राजकुमार मैनरो, हरसिमरन जीत ¨सह रिची, धर्मपाल, मुनीष गोयल, सुख¨वदर सलाणा, लिलिब नंदा, सुखवीर ¨सह चोमो भी मौजूद रहे।
chat bot
आपका साथी