कृषि कानून रद होने पर भाजपाइयों ने बांटे लड्डू

भारतीय जनता पार्टी जिला इकाई की तरफ से पीएम द्वारा खेती कानूनों को वापिस लेने की घोषणा के बाद ललहेड़ी रोड चौंक पर लड्डू बांटे गए। इस दौरान भाजपा के कईं स्थानी बड़े नेता व कार्यकर्ता शामिल हुए।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 19 Nov 2021 08:15 PM (IST) Updated:Fri, 19 Nov 2021 08:15 PM (IST)
कृषि कानून रद होने पर भाजपाइयों ने बांटे लड्डू
कृषि कानून रद होने पर भाजपाइयों ने बांटे लड्डू

जागरण संवाददाता, खन्ना : भारतीय जनता पार्टी जिला इकाई की तरफ से पीएम द्वारा खेती कानूनों को वापिस लेने की घोषणा के बाद ललहेड़ी रोड चौंक पर लड्डू बांटे गए। इस दौरान भाजपा के कईं स्थानी बड़े नेता व कार्यकर्ता शामिल हुए। इस दौरान ललहेड़ी चौंक पर तंबू लगाकर धरने पर बैठे किसानों का भी उन्होंने मुंह मीठा कराते हुए बधाई दी।

भाजपा नेताओं जतिदर देवगन, राजेश डाली, बलजिदर सिगला और अजय सूद ने कहा कि पीएम मोदी ने गुरूपर्व के अवसर पर पंजाब को एक बड़ा तोहफा दिया। इस अवसर पर जिला भाजपा उप प्रधान विजय गर्ग, महासचिव रमरीश विज, अमृत लाल लटावा, डा. सोमेश बत्ता, संजीव धमीजा, आतिश बांसल, बिपन चंद्र गैंद, जसपाल लोटे, हरीश महेंद्रू, अमन मनोचा, विजय डायमंड, अजय मित्तल, जतिदर विज काला, अंकुर गोयल, विनोद कौशल, गगनदीप सिंह, निर्मल सिंह दूलो, गुरदीप सिंह भट्टी, अचल कांसल, सुबोध मित्तल, कुलवीर सिंह, अजय ठाकुर, रमेश गुजराल, ओमप्रकाश ओमी, जगमोहन, राजेश सिंह, विक्की, राजकुमार, सुनीता रानी, पूजा साहनेवालिया, नुपुर चाटले, रेणु बाला, गुरमीत कौर, सुनीता, रेखा रानी, रोहित कांसल, अगम बांसल, मोहित गोयल, डा. नानक देस लोहिया, कमल कपूर, सतदेव मौदगिल, राजन विजन, डा. अश्वनी बांसल, संजय बांसल गांधी, राजू, नरिदर गोयल, रूबल चाटले भी मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी