केंद्र सरकार के फंड का दुरुपयोग करने का आरोप

शहर में केंद्र सरकार के शहरी व आवास मंत्रालय के अधीन आती अमरूत योजना के तहत आए फंड का दुरुपयोग किया जा रहा है। इसके अलावा अब धार्मिक स्थलों की जगह पर भी कब्जे किए जा रहे हैं। भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य अनुज छाहड़िया ने ये आरोप लगाकर एक पत्र केंद्रीय मंत्रालय को संज्ञान में लेने हेतु भेजा है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 14 Jul 2021 07:10 PM (IST) Updated:Wed, 14 Jul 2021 07:10 PM (IST)
केंद्र सरकार के फंड का दुरुपयोग करने का आरोप
केंद्र सरकार के फंड का दुरुपयोग करने का आरोप

जागरण संवाददाता, खन्ना : शहर में केंद्र सरकार के शहरी व आवास मंत्रालय के अधीन आती अमरूत योजना के तहत आए फंड का दुरुपयोग किया जा रहा है। इसके अलावा अब धार्मिक स्थलों की जगह पर भी कब्जे किए जा रहे हैं। भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य अनुज छाहड़िया ने ये आरोप लगाकर एक पत्र केंद्रीय मंत्रालय को संज्ञान में लेने हेतु भेजा है।

छाहड़िया ने बताया कि वे पहले भी केंद्र की अमरूत योजना के फंड के दुरुपयोग का मुद्दा उठा चुके है। शहर को इस योजना की बहुत जरूरत थी। यहां सीवरेज, पानी, सड़कों की भारी समस्या थी। केंद्र सरकार से का़फी प्रयास के बाद यह योजना मंजूर करवाई गई थी, सत्ता पक्ष के दबाव में अवैध कालोनियों व चहेतों की सिफारिशों पर ही काम करवाया गया। इसके अलावा कई अन्य प्रकार से फंडों का दुरुपयोग किया गया है। छाहड़िया ने कहा कि खन्ना में सभी व्यवस्था पूरी तरह खत्म हो चुकी हैं। गत 23 जून को मंदिर कमेटी द्वारा उनकी जमीन पर कब्जे संबंधी आवाज उठाई गई, परंतु गत सप्ताह विधायक द्वारा सीवरेज बोर्ड के अधिकारियों के साथ बैठक में एक बार भी इसके लिए फटकार नही लगाई गई। इससे साबित हो गया है कि मंदिर की जगह पर कब्जा सत्ताधारियों के इशारे पर हो रहा है। इस कब्जे को करने के लिए सरकारी फंडों की भी बलि चढ़ा दी गई। इसके साथ ही चहेतों को टेंडर देकर भी पैसा बर्बाद किया जा रहा है।

chat bot
आपका साथी