उपभोक्ताओं की समस्याएं सुनने को लगाई बिजली पंचायत

उपमंडल दफ्तर चावा में उपभोक्ताओं की समस्याएं सुनने के लिए सर्किल स्तर की बिजली पंचायत लगाई गई। इसमें डिप्टी चीफ इंजीनियर हिम्मत सिंह ढिल्लों और सीनियर कार्यकारी इंजीनियर गुरमनप्रीत सिंह सोमल शामिल हुए।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 18 Sep 2021 07:57 PM (IST) Updated:Sat, 18 Sep 2021 07:57 PM (IST)
उपभोक्ताओं की समस्याएं सुनने को लगाई बिजली पंचायत
उपभोक्ताओं की समस्याएं सुनने को लगाई बिजली पंचायत

जागरण संवाददाता, खन्ना : उपमंडल दफ्तर चावा में उपभोक्ताओं की समस्याएं सुनने के लिए सर्किल स्तर की बिजली पंचायत लगाई गई। इसमें डिप्टी चीफ इंजीनियर हिम्मत सिंह ढिल्लों और सीनियर कार्यकारी इंजीनियर गुरमनप्रीत सिंह सोमल शामिल हुए। इलाके के लोगों की तरफ से अधिकारियों को अपनी समस्याएं बताईं गई। ढिल्लों और सोमल की तरफ से समस्याएं सुनी गई और अधिकतर समस्याओं का मौके पर ही हल किया गया। अधिकारियों ने बाकी समस्याएं जल्दी से जल्दी हल करने के लिए स्टाफ को आदेश भी दिए। उन्होंने कहा कि पावरकाम की तरफ से लोगों को पेश आ रही मुश्किलों के हल के लिए बिजली पंचायत लगाई गई है। जिससे लोगों को आने वाली परेशानियों से छुटकारा मिल सके।

इस मौके अरपिंदर सिंह देओल एसडीओ देहाती खन्ना, जगपाल सिंह एसडीओ चावा, बेअंत सिंह जस्सी किशनगढ़ ब्लाक प्रधान कांग्रेस, तरसेम सिंह ़फोरमैन, रमेश कुमार एएई, गुरचरन सिंह जेई, जसवंत सिंह बीजा प्रधान भाकियू, कैप्टन सुखराज सिंह सरपंच बीजा, तपिंदर सिंह काहलों, कमलजीत सिंह काहलों आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी