केवल मोदी हल कर रहे सिखों और पंजाबियों के मसले : भट्टी

भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने के बाद पूर्व आप नेता गुरप्रीत सिंह भट्टी ने भाजपा के स्थानीय नेताओं से मुलाकात का दौर शुरू कर दिया है। भट्टी ने सोमवार को भाजपा जिला प्रधान रजनीश बेदी और मंडल प्रधान अनूप शर्मा के साथ खन्ना में मुलाकात की।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 06 Dec 2021 08:29 PM (IST) Updated:Mon, 06 Dec 2021 08:29 PM (IST)
केवल मोदी हल कर रहे सिखों और पंजाबियों के मसले : भट्टी
केवल मोदी हल कर रहे सिखों और पंजाबियों के मसले : भट्टी

जागरण संवाददाता, खन्ना : भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने के बाद पूर्व आप नेता गुरप्रीत सिंह भट्टी ने भाजपा के स्थानीय नेताओं से मुलाकात का दौर शुरू कर दिया है। भट्टी ने सोमवार को भाजपा जिला प्रधान रजनीश बेदी और मंडल प्रधान अनूप शर्मा के साथ खन्ना में मुलाकात की। इस औपचारिक मुलाकात के बाद भट्टी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की तारीफ की। उन्होंने कहा कि सिखों और पंजाबियों के मसलों को केवल पीएम मोदी ही हल कर रहे हैं।

बैठक के दौरान भट्टी ने केंद्र सरकार की योजनाओं व उपलब्धियों के साथ भाजपा की नीतियों को घर-घर पहुंचाने पर विचार-विमर्श किया। बेदी और शर्मा ने भट्टी का पार्टी में शामिल होने पर स्वागत किया। भट्टी ने कहा कि पीएम मोदी की जनहित्त व देशहित्त के कामों से खुश होकर वे भाजपा में शामिल हुए हैं। देश की सुरक्षा व विकास के लिए मोदी द्वारा उठाए गए कदमों को पहले की कांग्रेस सरकारें नहीं उठा सकी। गामी विधानसभा चुनाव में पार्टी द्वारा दी जाने वाली हर जिम्मेवारी को वे पूरी मेहनत और इमानदारी के साथ निभाएंगे।

रजनीश बेदी और अनूप शर्मा ने कहा कि भट्टी के भाजपा में शामिल होने से पार्टी को ताकत मिलेगी। पार्टी पहले से ज्यादा मजबूत होगी। पार्टी द्वारा लगाए गए मंडल व विधानसभा प्रभारी बूछ स्त पर बनाई गई कमेटियों के साथ बैठक कर पार्टी की नीतियों और कामों को घर-घर तक पहुंचाने के काम में लग गए हैं।

chat bot
आपका साथी